फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Found dead body of farmer sold, fear of murder

धान बेचने गए किसान का शव मिला, हत्या की आशंका

Sat, 28 Oct 2017 12:18 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sat, 28 Oct 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना कांट क्षेत्र के गांव ताहरपुर निवासी 50 वर्षीय विजेंद्रपाल का शव शुक्रवार सुबह गांव से तीन किलोमीटर दूर गुर्रा गांव के पास सड़क पर संदिग्ध हालात में मिला। उनके गले में गमछा कसा होने और सिर में गंभीर चोट होने के कारण परिजन हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं। वहीं पुलिस घटना को हादसा मान रही है। 
विज्ञापन

विजेंद्रपाल बृहस्पतिवार सुबह चौहनापुर गांव निवासी वीरेंद्र कुमार की ट्रैक्टर-ट्रॉली किराये पर लेकर धान बेचने चालक कुलंदर के साथ हरदोई के शाहाबाद मंडी गए थे। वहां धान की बिक्री नहीं हो पाने के कारण कुलंदर ने धान वहीं मंडी में एक आढ़ती की दुकान के सामने डाल दिए और ट्रैक्टर-ट्रॉली से वापस हो लिया लेकिन विजेंद्र्रपाल घर नहीं पहुंचे। परिवार वालों ने सोचा कि विजेंद्रपाल शाहाबाद में अपने चाचा रामकृष्ण के यहां रुक गए होंगे, इसलिए परिजन उनकी तरफ से बेफ्रिक रहे। शुक्रवार सुबह गुर्रा गांव के एक व्यक्ति का फोन भाई सुरेंद्रपाल के पास आया तब जानकारी हुई कि विजेंद्रपाल की मौत हो गई है। रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। भाई सुरेंद्रपाल ने पुलिस को बताया कि उनके भाई की हत्या की गई है, क्योंकि विजेंद्रपाल के गले में गमछा कसा हुआ था और सिर में गंभीर चोट लगी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। थानाध्यक्ष अमर सिंह ने बताया कि विजेंद्र की मौत हादसे में हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed