{"_id":"578132744f1c1bee067f9bbb","slug":"foreman-s-death-in-mysterious-circumstances-combine","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंबाइन फोरमैन की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंबाइन फोरमैन की संदिग्ध हालात में मौत
अमर उजाला ब्यूरो बंडा।
Updated Sat, 09 Jul 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवार के लोगों ने लगाया हत्या का आरोप
पोस्टमार्टम को भेजा गया शव, जांच में जुटी पुलिस
कंबाइन पर फोरमैन का काम करने वाले एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिवार के लोगों ने कंबाइन स्वमी पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
गांव पटनी निवासी कंचना देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसके पति 35 वर्षीय सतीश कुमार गांव टाह के एक व्यक्ति की कंबाइन पर कई वर्ष से फोरमैन का काम कर रहे थे। शनिवार की सुबह आठ बजे सतीश का साथी गांव पटना निवासी फोरमैन अनिल गांव आया और सतीश को अपने साथ बाइक पर ले गया। अनिल ने बताया कि सतीश के परिवार के लोगों को बताया धान की कटाई करने के लिए कंबाइन स्वामी ने सतीश को बुलाया है।
सतीश के परिवार के लोगों को दोपहर एक बजे सूचना मिली कि सतीश का शव नभीची मार्ग पर गांव रनमस्तपुर के समीप खाई में पड़ा है। सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और सतीश को बंडा के सरकारी अस्पताल लाए। डॉक्टरों ने सतीश को मृत घोषित कर दिया। कंचना देवी का आरोप है कि कंबाइन मालिक और फोरमैन ने उसके पति की हत्या कर शव फेंक दिया है। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि सतीश का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
हंगामा होने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बंडा। रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए सतीश के परिवार के लोग अस्पताल से दो बार शव लेकर थाने पहुंचे, लेकिन दोनों बार उन्हें बहाना बनाकर अस्पताल भेज दिया गया। इसके बाद परिवार के लोग तीसरी बार शव लेकर थाने पहुंचे और हंगामा करना शुरू किया तो पुलिस ने परिवार के लोगों को समझाकर मामला शांत कराया और शव को अस्पताल लाकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम लिए भेजा।