फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   For the sake of dowry Married beaten

दहेज की खातिर विवाहिता को पीटा

Tue, 02 Jun 2015 11:56 PM IST
रोजा, शाहजहांपुर
रोजा, शाहजहांपुर Updated Tue, 02 Jun 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
For the sake of dowry Married beaten
दहेज की खातिर रामापुर बरकतपुर गांव में एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया गया। ससुरालियों के चंगुल से भागने का प्रयास करने पर उसे बेरहमी से मारा पीटा गया। सूचना पर विवाहिता के पिता ने अपनी बेटी को ससुरालियों से बंधनमुक्त कराया। विवाहिता की तहरीर पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ  थाना रोजा में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

देवेंद्र सिंह निवासी ढकौरा थाना मैगलगंज जिला लखीमपुर ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी नीशू की शादी रोजा थाना क्षेत्र के राहुल सिंह उर्फ  शोभित से 20 जून 2014 को की थी। दहेज में आवासीय प्लाट, बाइक और कलर टीवी की मांग को लेकर उसके ससुराली उसकी बेटी को बंधक बनाकर मारपीट करते थे।
विज्ञापन

मंगलवार को देवेंद्र सिंह अपनी बड़ी बेटी अनुपम सिंह के साथ रामापुर बरकतपुर अपनी छोटी बेटी नीशू की ससुराल गए, जिसे ससुरालियों ने एक कमरे में बंद कर रखा था। काफी प्रयासों के बाद ग्रामीणों की मदद से देवेंद्र सिंह ने अपनी बेटी नीशू को वहां से निकाला और थाना रोजा ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता नीशू ने पुलिस को बताया कि दहेज की उपरोक्त मांग को लेकर उसके पति राहुल सिंह उर्फ  शोभित, सास मंजू सिंह, नानी सास तारा सिंह और ससुर अनुज सिंह ने 27 मई की रात सोते समय उसकी गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। जब वह अपने ससुरालियों के चंगुल से भागने का प्रयास किया तो उसे एक कमरे में बंद कर डंडों से बेरहमी से मारा पीटा गया।

पीड़िता के दोनों कानों से निकला खून सूख चुका था और शरीर पर चोटो के कई जगह निशान थे। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार लोगो के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का अभियोग दर्ज किया और घायल नीशू को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed