फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Flirting harassment Teacher left the school

छेड़खानी से तंग आकर शिक्षिका ने स्कूल छोड़ा

Wed, 30 Dec 2015 09:02 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Wed, 30 Dec 2015 09:02 PM IST
विज्ञापन
Flirting harassment Teacher left the school
थाना सदर बाजार क्षेत्र के स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका से एक शोहदा आए दिन राह चलते छेड़खानी करने लगा। इससे तंग होकर शिक्षिका ने स्कूल में पढ़ाना छोड़ दिया। इसके बाद शोहदा शिक्षिका के घर के आसपास चक्कर लगाने लगा। शिक्षिका की तहरीर पर थाना सदर बाजार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक मोहल्ला में रहने वाले 22 वर्षीय युवती क्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थी। स्कूल के पास रहने वाला जावेद हसन उर्फ बॉबी नामक युवक अक्सर शिक्षिका पर राह चलते फब्तियां कसता था। स्कूल के सामने बैठकर घूरता रहता था। जावेद ने शिक्षिका को घर जाना मुश्किल कर दिया। वहां रास्ते में काफी परेशान करता था। इससे तंग आकर शिक्षिका ने स्कूल में पढ़ाना ही छोड़ दिया और घर में बैठ गई, लेकिन बॉबी ने वहां भी शिक्षिका का पीछा नहीं छोड़ा, वह उनके घर के पास मंडराने लगा। शोहदे ने शिक्षिका को घर से निकलना मुश्किल कर दिया था। इससे परेशान होकर शिक्षिका ने बुधवार को थाना सदर बाजार में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेडख़ानी का मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर जेपी तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed