{"_id":"beb76729f861b4a5515384902c3aa6a1","slug":"flirting-harassment-teacher-left-the-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी से तंग आकर शिक्षिका ने स्कूल छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़खानी से तंग आकर शिक्षिका ने स्कूल छोड़ा
शाहजहांपुर
Updated Wed, 30 Dec 2015 09:02 PM IST
विज्ञापन
थाना सदर बाजार क्षेत्र के स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका से एक शोहदा आए दिन राह चलते छेड़खानी करने लगा। इससे तंग होकर शिक्षिका ने स्कूल में पढ़ाना छोड़ दिया। इसके बाद शोहदा शिक्षिका के घर के आसपास चक्कर लगाने लगा। शिक्षिका की तहरीर पर थाना सदर बाजार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
क्षेत्र के एक मोहल्ला में रहने वाले 22 वर्षीय युवती क्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थी। स्कूल के पास रहने वाला जावेद हसन उर्फ बॉबी नामक युवक अक्सर शिक्षिका पर राह चलते फब्तियां कसता था। स्कूल के सामने बैठकर घूरता रहता था। जावेद ने शिक्षिका को घर जाना मुश्किल कर दिया। वहां रास्ते में काफी परेशान करता था। इससे तंग आकर शिक्षिका ने स्कूल में पढ़ाना ही छोड़ दिया और घर में बैठ गई, लेकिन बॉबी ने वहां भी शिक्षिका का पीछा नहीं छोड़ा, वह उनके घर के पास मंडराने लगा। शोहदे ने शिक्षिका को घर से निकलना मुश्किल कर दिया था। इससे परेशान होकर शिक्षिका ने बुधवार को थाना सदर बाजार में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेडख़ानी का मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर जेपी तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।