{"_id":"594d62054f1c1b52518b472c","slug":"five-thousand-reward-for-vicious-criminal-mohsin","type":"story","status":"publish","title_hn":"शातिर अपराधी मोहसिन पर पांच हजार का इनाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शातिर अपराधी मोहसिन पर पांच हजार का इनाम
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां के गांव पसियाखेड़ा निवासी शातिर अपराधी मोहसिन पर एसपी केबी सिंह ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। कई मामलों में वांछित मोहसिन लंबे समय से गायब है।
पुलिस के मुताबिक, मोहसिन एक गैंग का सरगना है। उस पर खीरी, पीलीभीत और शाहजहांपुर जिलों में लूट, हत्या, चोरी के लगभग 24 मुकदमे पंजीकृत हैं। इनमें थाना पुवायां में छह, पूरनपुर में एक, सिंधौली में दो, निगोही में एक, निघासन में तीन, कोतवाली खीरी में एक, मोहम्मदी में नौ मुकदमे दर्ज हैं। 17 फरवरी, 2016 को मोहसिन और उसके साथियों ने शाहजहांपुर के कुछ लोगों को नकली सोने के सिक्के बेचने की कोशिश की थी। सिक्के लेने आए लोगों से मोहसिन गैंग ने साढ़े तीन लाख रुपये लूट लिए थे, लेकिन भागते समय दो बदमाश पकड़ लिए गए थे। लूट के बाद मोहसिन पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इसके बाद पुलिस ने 23 फरवरी को मोहसिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जमानत पर बाहर आने के बाद मोहसिन फिर गायब हो गया। एसपी ने अब फिर उस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।