फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   First teased, then went to the house to try to rob Aabroo

पहले छेड़ा, फिर घर में घुसकर खई आबरू लूटने की कोशिश

Wed, 22 Apr 2015 11:41 PM IST
रोजा।
रोजा। Updated Wed, 22 Apr 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
First teased, then went to the house to try to rob Aabroo
एक बार फिर भावलखेड़ा गांव की नेहा जैसी घटना होने बच गई। सोमवार को दो दबंगों ने पहले सरे राह एक किशोरी से छेड़छाड़ की, फिर शिकायत करने पर गुस्साए दबंगों ने घर में घुसकर उसकी आबरू पर हमला बोल दिया। इससे किशोरी घायल हो गई है। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कस्बे की एक महिला एक पॉप्स फैक्ट्री में मजदूरी करती है। सोमवार को उसके घर के सामने रहने वाले दो दबंगों ने उसकी 15 साल की बेटी को अश्लील गाने और वीडियो दिखाने का प्रयास किया। महिला का आरोप है कि जब दबंग के घर पर शिकायत की गई तो रात दस बजे दोनों दबंगों ने घर में घुसकर उसकी बेटी को निर्वस्त्र करने की कोशिश की।
विज्ञापन

इस मामले में पीड़िता ने थाना और तहसील दिवस में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ  रिपोर्ट लिखाने की मांग की है, लेकिन तहसील दिवस की आदेशित तहरीर न आ पाने के कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। कार्यवाहक प्रभारी मो. इश्तियाक ने बताया कि तहसील दिवस का कागजात अभी प्राप्त नहीं हुए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि 11 अप्रैल को थाना क्षेत्र के भावलखेड़ा गांव में इसी तरह पहले नेहा को छेड़ा गया था। विरोध करने पर आरोपी ने उसके ऊपर आग लगाकर जिंदा जला दिया था। इसमें पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी। यदि इस मामले में समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो मामला आगे गंभीर हो हो सकता है। मोहल्ले में इस घटना को लेकर तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed