फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   firing injures five people at jalalabad

बच्चों के विवाद में फायरिंग और मारपीट, पांच घायल

Mon, 17 Jul 2017 07:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Mon, 17 Jul 2017 07:49 PM IST
विज्ञापन
firing injures five people at jalalabad
एक घायल युवक को भेजा जिला अस्पताल
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में हुई मारपीट और फायरिंग में महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों ओर से आठ लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एक घायल युवक को जिला अस्पताल भेजा गया है। 
बंडा की रामनगर कॉलोनी निवासी संजीव अग्निहोत्री ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मोहल्ले के ही बृजेश शुक्ला के बच्चों से उसके बच्चों का विवाद हो गया था। रविवार रात इसी खुन्नस में बृजेश शुक्ला, उनका पुत्र सत्य स्वरूप और दो अन्य उनके घर घुसकर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर परिवार के सदस्यों को पीटकर जान से मारने के इरादे से फायरिंग कर दी। फायरिंग में उनका दोस्त मंगा सिंह घायल हो गया। बचाने के प्रयास में उनको भी पीटकर घायल कर दिया गया। 

विज्ञापन

उधर, दूसरे पक्ष से बृजेश शुक्ला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बच्चों के विवाद में उनकी पत्नी कल्पना देवी संजीव अग्निहोत्री के घर शिकवा करने गई तो यह बात संजीव को नागवार गुजरी। वह अपने दोस्त मंगा सिंह, साले धर्मेंद्र दीक्षित और धर्मेंद्र के भाई के साथ उनके घुस कर मारपीट करने लगा। धारदार हथियार प्रहार से वह, पत्नी कल्पना और पुत्र सत्यस्वरूप घायल हो गए। उक्त ने जान से मारने की नियत से फायरिंग भी की। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रात में ही सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। मंगा सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसओ महेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों ओर से दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed