फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   firing

प्रधान की फायरिंग से एक घायल

Sun, 18 Jan 2015 11:54 PM IST
सेहरामऊ दक्षिणी।
सेहरामऊ दक्षिणी। Updated Sun, 18 Jan 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
firing
क्षेत्र के गांव चंदगोई में चक रोड के निर्माण का विरोध करने पर रविवार की सुबह कार्यवाहक प्रधान अश्वनी कुमार उर्फ राजेश्वर ने अपने साथियों के साथ मिलकर गांव में रहने वाले रणवीर वर्मा के 18 वर्षीय बेटे के गोली मार दी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रधान समेत पांच लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

चंदगोई गांव में नरेगा के तहत चक रोड का निर्माण कार्य चल रहा है। गांव में रहने वाले रणधीर वर्मा के खेत से चक रोड निकलना था। उसके खेत में गन्ने की फसल लगी हुई थी। रविवार की सुबह निर्माण कार्य शुरू हुआ तो रणवीर ने कार्यवाहक प्रधान अश्वनी कुमार से कहा कि एक-दो दिन में वह अपनी फसल काट लेगा, इसके बाद निर्माण कार्य शुरू कर देना। इस पर कार्यवाहक प्रधान अश्वनी कुमार उर्फ राजेश्वर ने अपने साथी बबलू, रामसागर, कमलेश और रामसुरेश के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। रणधीर के विरोध करने पर अश्वनी कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके बेटे संदीप के जांघ में गोली मार दी। इसके बाद हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। आरोपी हवा में तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। मामले में धारा 147,148,149,307,427,504,506 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जगह को लेकर हुई फायरिंग से हड़कंप
बंडा। नगर में जगह को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के वाद हुई अंधाधुंध फायरिंग में मोहल्ले से अफरातफरी मच गई।
नगर में सरकारी अस्पताल के पास पड़े प्लाट को लगभग 35 वर्ष पूर्व बंडा गांव के एक व्यक्ति ने खरीदा था। शनिवार को इसी गांव के दूसरे पक्ष ने प्लाट पर अपना मालिकाना हक बताते हुए निर्माण कार्य शुरू करा दिया। खबर पाकर दूसरे पक्ष के लोग भी मौके पर आ पहुंचे। विरोध करने पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और फायरिंग शुरू हो गई। कई राउंड फायरिंग होने से आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और चार लोगों को असलहों समेत पकड़कर थाने ले आई। पुलिस ने चार लोगों का शांतिभंग की आशंका के तहत चालान कर दिया है। एसओ रजी अहमद ने बताया कि असलहे थाने पर जमा करा लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed