{"_id":"590a142f4f1c1b810d441e23","slug":"fireworks-fire-on-the-bhakyu-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी नहीं देने पर भाकियू नेता पर झोंका फायर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंगदारी नहीं देने पर भाकियू नेता पर झोंका फायर
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
Updated Wed, 03 May 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
gun
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परचून दुकान के पास गली में घुसकर बचाई जान
पुलिस के आने से पहले भाग गए हमलावर
रंगदारी नहीं देने पर कुछ लोगों ने मंगलवार रात भाकियू नेता पर फायर कर दिया। पीड़ित ने गली में भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस के आने से पहले हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने सदर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला ताजूखेल निवासी भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि वह मंगलवार की रात नौ बजे मकान के पड़ोस में परचून की दुकान पर सामान लेने के लिए खड़े थे, तभी वहां पहले से ही बाइक के साथ खड़े कुछ लोगों ने उन पर फायर कर दिया। वह भाग कर गली में छिप गए। 100 डॉयल पुलिस को सूचना देने के साथ ही सदर इंस्पेक्टर को दो बार कॉल की, लेकिन कॉल रिसीब नहीं हुई। फिर एसपी सिटी कमल किशोर को कॉल करके घटना की जानकारी दी। तब इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी की, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। पीड़ित ने बताया कि हमलावर इससे पहले उनसेे कई बार पचास हजार रुपये की मांग चुके थे, जब रंगदारी नहीं दी, तब उन पर जानलेवा हमला कर दिया। वहीं इंस्पेक्टर केके तिवारी ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि भाकियू नेता के खिलाफ भी कांट थाने में जमीन से संबंधित मामला दर्ज।