फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   fight

पुलिस मुठभेड़ में शातिर लुटेरे धरे

Thu, 29 Jan 2015 11:44 PM IST
मिर्जापुर, शाहजहांपुर
मिर्जापुर, शाहजहांपुर Updated Thu, 29 Jan 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
fight
ढाईघाट मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं को लूटने की फिराक में खड़े दो शातिर लुटेरों को पुलिस ने बुधवार की रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दो तमंचे व एक बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन

एसओ प्रदीप कुमार ने बताया कि रात करीब दस बजे वे एसआई सुनील कुमार, सिपाही विवेकानंद और रघुराज के साथ ढाईघाट रोड पर गश्त कर रहे थे। धियरपुरा गांव के सामने रोड के किनारे बाइक के साथ खड़े दो युवकों को देखकर उन्होंने टोका तो दोनाें युवक भागने लगे। पुलिस के पीछा करने पर युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी। युवकों को दोबारा तमंचे लोड करने से पहले ही पकड़ लिया गया। पूछताछ करने पर एक युवक ने अपना नाम सागर सिंह पुत्र मुन्ना सिंह निवासी मोहल्ला चमकनी करबला थाना सदर बाजार शाहजहांपुर तथा दूसरे ने श्याम वर्मा पुत्र भगवानदास निवासी गांव मुड़िया रस्सू थाना मदनापुर बताया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि बदमाश सागर के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर के दो जिंदा एक खोखा कारतूस और श्याम वर्मा के कब्जे से एक 12 बोर तमंचा, दो जिंदा व एक खोखा कारतूस के साथ ही बाइक बरामद हुई है। एसओ ने बताया बरामद बाइक सागर सिंह की है। बाइक की नंबर प्लेट पर दर्ज नंबर का आखिरी अंक मिटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक के साथ गिरफ्तार बदमाशों की सूचना पर इंस्पेक्टर तिलहर रूमसिंह यादव ने बदमाशों से पूछताछ कर बताया कि इसी बाइक से तिलहर क्षेत्र में कई लूट की घटनाओं को अंजाम दिया गया है, जिसके  मुकदमे दर्ज हैं। एसओ प्रदीप कुमार की ओर से पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने, आर्म्स व एमबी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आरोपियों का चालान न्यायालय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed