फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fiance before marriage Had to meet with heavy

शादी से पहले मंगेतर से मिलना पड़ा भारी

Sun, 09 Aug 2015 11:32 PM IST
पुवायां
पुवायां Updated Sun, 09 Aug 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Fiance before marriage Had to meet with heavy
क्षेत्र के एक गांव की किशोरी की शादी ग्राम बड़ागांव के एक युवक से तय हुई है। शादी तय होने के बाद से किशोरी अपने होने वाले पति से मोबाइल पर बात करने लगी। युवक ने किशोरी को मिलने के लिए रविवार को पुवायां बुलाया था। लड़की अपनी मां के साथ पुवायां पहुंची और मां को निगोही रोड पर रिश्तेदार के यहां छोड़कर मंगेतर से मिलने राजीव चौक पर जा पहुंची। यहां से दोनों सीधे मंदिर पहुंचे और वहां एकांत में बैठकर बातें करने लगे। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी कि मंदिर के पास युवक किशोरी में प्रेमालाप चल रहा है। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले आई।
विज्ञापन

किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसके साथ मौजूद युवक उसका मंगेतर है और कुछ दिन बाद दोनों की शादी होने वाली है, लेकिन पुलिस को उनकी बात पर विश्वास नहीं हुआ। बाद में रिश्तेदारी से लड़की की मां को थाने बुलाया गया। मां से पूछताछ के बाद लड़की को उसके सुपुर्द कर दिया गया और लड़के को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


मायके आई नव विवाहिता गायब
चांदपुर/खुटार। क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी पांच माह पूर्व हुई थी। युवती इन दिनों मायके आई हुई थी। शनिवार को युवती घर से शौच को जाने की बात कहकर निकली थी। उसके देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। आरोप है कि पुलिस ने मामले की छानबीन करने तक की जरूरत नहीं समझी है। परेशान पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराए जाने और लड़की का पता लगवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमालाप कर रहे जोड़े को लोगों ने धुना
मकसूदापुर/बंडा। क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी कुछ दिन पूर्व हुई है। इस समय वह मायके आई है। रविवार को युवती अपने प्रेमी के साथ शारदा नहर के किनारे रंगरेलियां मना रही थी। इस दौरान उधर से गुजरे कुछ लोगों ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान मौके पर तमाम लोग जमा हो गए। युवती ने इज्जत का वास्ता देकर लोगों से माफी मांगी। इसके बाद लोगों ने दोनों को छुड़वा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed