{"_id":"7bb3e9e84082aa52e3a5173804c44673","slug":"family-people-beaten-the-girl-turned-to-poison-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार के लोगों को पीटा, लड़की को दिया जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिवार के लोगों को पीटा, लड़की को दिया जहर
बंडा (शाहजहांपुर)
Updated Mon, 18 May 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
जगह पर अवैध कब्जे को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने पहले तो महिला समेत तीन लोगों को पीट कर घायल कर दिया। परिवार के लोग जब रिपोर्ट दर्ज कराने गए तो आरोपियों ने घर में अकेली लड़की को जहरीला पदार्थ खिला दिया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव आलमपुर पिपरिया के डालचंद्र की पत्नी खेमा देवी ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह उसकी जगह पर गांव का ही कामता प्रसाद अपने भाइयों की मदद से अवैध कब्जा करने लगा। मना करने पर कामता उसका भाई रामसागर, हंसराम, राम रहीस गाली गलौज करते हुए लाठी लेकर घर घुस में आए और उसे पीटना शुरू कर दिया। भतीजी सोनी और गीता बचाने आई तो उसे भी पीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि जब वह थाने गई तो पीछे आरोपी उसके घर घुस आए और घर पर मौजूद पुत्री केशलता को जहरीला पदार्थ पिला दिया। पति डालचंद्र थाने से घर गए तो पुत्री बेहद खराब हालत में मिली। पति ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपियों के परिवार की महिलाओं पर लड़की को जहर देने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। डॉक्टरों ने लड़की की हालत खतरे से बाहर बताई है।