फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fair sheriff's brother shot

मेले में प्रधान के देवर की गोली मारकर हत्या

Mon, 22 Feb 2016 11:59 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Mon, 22 Feb 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
 ढाईघाट मेले में सोमवार को जाम की झाम से निकलने के लिए प्रवेश द्वार पर अपने - अपने  ट्रैक्टर - ट्राली को पहले निकालने के मसले पर शुरू हुई कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। न केवल जमकर दो पक्षों में मारपीट हुई। विवाद थमने के करीब 10 मिनट बाद एक पक्ष के एक युवक ने जारकर रिवाल्वर से एक के बाद सामने वालों पर तीन फायर झोंक दिया। इसमें जलालाबाद थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत चंदियुरा बहादुरपुर की प्रधान विद्यावती के देवर भगवान शरण बहेलिया (45) की गोली लगने से मौत हो गई। रात तक पुलिस ने जलालाबाद क्षेत्र के ही एक गांव से दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसपी डॉ. मनोज कुमार खुद अधिकारियों से संग जलालाबाद थाना में कैंप किए हुए हैं।
विज्ञापन

जलालाबाद के चंदियुरा बहादुरपुर ग्राम पंचायत के मजरा खेड़ा बहादुरपुर की नवनिर्वाचित प्रधान विद्यावती के देवर भगवान शरण बहेलिया अपने समर्थकों के साथ ट्रैक्टर-ट्राली से ढाईघाट गंगास्नान करने रविवार को मेले मे आये थे। सोमवार को मुख्य पर्व माघी पूर्णिमा पर गंगास्नान के बाद तीसरे पहर वह ट्रेक्टर-ट्राली में अपने साथियों के साथ गांव लौटने को हुए। मेले के प्रवेश द्वार पर उनकी ट्रैक्टर-ट्राली जाम में फंस गई। अपने ट्रैक्टर को पहले निकालने को लेकर उसका दूसरे ट्रैक्टर-ट्राली वालों से विवाद शुरू हो गया। इतने दो ट्रालियों के आपस में हल्की से टकराहट में एक ट्रैक्टर की साइड लाइट टूट गई तो बात ज्यादा बढ़ी। दोनों पक्षों ने एक दूसरे को देख लेने की बात कहते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। विवाद जैसे - तैसे थमा लेकिन कुछ देर बाद दूसरे पक्ष के एक युवक ने रिवाल्वर निकालकर भगवान शरण पर तीन फायर किए। एक गोली भगवानशरण के सीने मे लगी जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी। गोली मारने वाला युवक रिवाल्वर लहराते हुए भीड़ से वाहर निकल गया। पुलिस या किसी मेले वाले की हिम्मत उसे रोकने या पकडने की नहीं हुई।
विज्ञापन

मृतक के भतीजे अजय कुमार के अनुसार, वह भीड़ में भाग रहे हत्यारे के पीछे- पीछे चलने लगा जो कि भीड़ से निकलकर चलती प्राइवेट बस में बैठ गया। यह भी उसी बस में लपककर सवार हो गया। इसने चलती बस से ही अपने थाने के हलका दरोगा इस्तखार हुसैन को सूचना दी। एसआई ने फोर्स के साथ आकर कोला मोड़ के समीप बस को रुकवा लिया और भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को हिरासत में ले लिया लेकिन जलालाबाद थाने में लाए गए प्रत्यक्षदर्शियों ने हमलावर के तौर पर उसकी शिनाख्त नहीं की। इस बीच जलालाबाद क्षेत्र से इसी मामले में संदेह के आधार पर एक अन्य युवक को भी पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना काफी गंभीर है। रात भर में हत्यारे का खुलासा कर दिया जाएगा। फोकस इस बात पर है कि कोई निरपराध व्यक्ति न पकड़ा जाए। मौके पर भी गया था और रात को जलालाबाद थाने में ही हूं। अपने - अपने ट्रैक्टर ट्रालियों को पहले निकालने पर विवाद हुआ था। वह थम भी गया था लेकिन 10 मिनट बाद दूसरे पक्ष के एक युवक ने आकर ग्राम प्रधान विद्यावती के सगे देवर भगवान शरण पर फायर झोंक दिया जिसमें मौके पर ही मौत हो गई। दो लोगों से पूछताछ की जा रही है और प्रत्यक्षदर्शियों को बुलाया है। हमलावर का बिना नंबरों वाला स्वराज ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया गया है।  -- डॉ. मनोज कुमार, एसपी शाहजहांपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed