{"_id":"1c58cfff08a6cfd74393c8d18e999c72","slug":"failure-to-settle-the-dispute-by-firing-dbangon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़े में समझौता न करने पर दबंगों ने की फायरिंग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झगड़े में समझौता न करने पर दबंगों ने की फायरिंग
शाहजहांपुर।
Updated Tue, 19 Jan 2016 06:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झगड़े के एक मामले में समझौता न करने पर थाना सदर बाजार क्षेत्र की गदियाना चुंगी के पास सोमवार देर रात दबंगों ने परचून की दुकान पर फायरिंग की। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
मोहल्ला हाथीथान में रहने वाले शानू का 28 दिसंबर को मोहल्ले के आरिफ, नूर खां और मोहनिस से झगड़ा हो गया था। इस पर तीनों ने मिलकर शानू की पिटाई कर दी थी। शानू की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से आरोपी लगातार समझौते के लिए शानू पर दबाव बना रहे थे। उसके नहीं मनाने पर सोमवार की रात करीब दस बजे तीनों गदियाना चुंगी के पास स्थित शानू की परचून की दुकान पर पहुंचे और देने लगे। इसका विरोध करने पर तमंचों से फायरिंग कर दी। अचानक हुई फायरिंग से लोगों में दहशत फैल गई। आसपास के लोग इकट्ठे होते इससे पहले आरोपी हवा में तमंचे लहराते हुए भाग गए। इस घटना की सूचना मिली तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटना स्थल पर पुलिस को कई खाली खोखे मिले। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में कई जगह दबिश दी, लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन