फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   eve teasing

फैसले को धमका रहे छेड़खानी के आरोपी

Tue, 03 Mar 2015 11:30 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 03 Mar 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
थाना कांट क्षेत्र में एक सप्ताह पहले युवती के साथ छेड़खानी करने के मामले में आरोपी अब राजीनामा न करने पर पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना-पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

किशोरी के भाई ने एसपी को दिए पत्र में बताया कि 26 फरवरी को उनकी बहन शहर से टेंपो में बैठकर घर आ रही थी। रास्ते में टेंपो के परिचालक आरिफ ने उसके साथ गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर आरिफ ने अश्लील हरकतें करते हुए उनकी बहन के कान के कुंडल नोच लिए थे। सूचना मिलने पर पहुंचे युवती के भाई की आरिफ ने अपने साथियों, अतीक, इरफान और रिजवान, के साथ लाठी-डंडों से पिटाई कर दी थी। हमलावर पीड़ित से 20 हजार के लहंगे और मोबाइल छीन भी ले गए थे। पीड़ित की शिकायत पर मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।  पुलिस ने मामले में एक आरोपी आरिफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाकी बचे तीनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए राजीनामा का दबाव बना रहे हैं। पीड़ित की शिकायत पर एसपी ने कांट पुलिस को आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed