{"_id":"4be696d764b11ee41699de1011b87002","slug":"estranged-wife-hold-on-taken-electric-wire-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से मनमुटाव पर पकड़ लिया बिजली का तार, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी से मनमुटाव पर पकड़ लिया बिजली का तार, मौत
शाहजहांपुर
Updated Fri, 20 Mar 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
थाना
विज्ञापन
आरसी मिशन क्षेत्र के मोहल्ला मिश्रीपुर में रहने वाले 40 वर्षीय अमरेश
उर्फ बबलू ने पत्नी से मनमुटाव होने पर बृहस्पतिवार की दोपहर छत से गुजर
रहे बिजली केतार को पकड़ कर आत्महत्या कर ली। घर वालों के मुताबिक बबलू
काफी समय से मानसिक रूप से परेशान थे।
बबलू की केरूगंज में मोबाइल की दुकान थी। आठ साल पहले उनकी सरायकाइयां निवासी जगदीश की बेटी बबिता से शादी हुई थी। घरवालों के मुताबिक, पांच साल पहले बबलू के नवजात बेटे की मौत हो गई थी तभी से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगे थे। कुछ महीनों से बबलू का पत्नी बबिता से भी मनमुटाव हो गया था।
सुलह की पहल करते हुए बबलू दो मार्च को ही बबिता को ससुराल से मनाकर लाए थे। और अगले ही दिन तीन मार्च को वह अपने सात वर्षीय बेटे आयुष और पत्नी के साथ होली मनाने बहन ललिता के घर दिल्ली चले गए, जहां से दोनों नौ मार्च को लौटे। इसके बाद बबिता अपने मायके सरायकाइयां फिर चली गई। इस बात को लेकर दोनों में फिर कहासुनी हुई।
बबिता के घर नहीं आने पर बबलू ने दो-तीन दिन से घर में बवाल मचा रखा था। और आखिर बबलू बुधवार की सुबह अपनी ससुराल गए। जबकि परिवार के बाकी लोग बृहस्पतिवार को मिश्रीपुर स्थित मकान में ताला डालकर रौसरकोठी चले गए। दिन में करीब 12 बजे बबलू ससुराल लौटे तो घर में ताला था। इस पर वह गेट कूदकर घर में घुसे।
कुछ देर बाद ही जब वे छत पर नहा रहे थे, तभी बबिता का फोन आ गया। दोनों के बीच फिर कुछ कहासुनी हुई। इस पर गुस्से में बबलू ने छत के पास से गुजर रहे बिजली के तारों को दोनों हाथों से पकड़ लिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बबलू की मौत से घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।