फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Drain Dbangon attacked him in contention, six injured

नाली के विवाद में दबंगों ने हमला बोला, छह घायल

Sun, 28 Jun 2015 11:56 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 28 Jun 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
Drain Dbangon attacked him in contention, six injured
तिलहर क्षेत्र के गांव नगला हाजी में शनिवार की रात नाली को लेकर चल रहे विवाद में वाल्मीकि समाज के लोगों ने धोबी समाज के एक घर में अवैध असलहों के साथ हमला बोल दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों, हॉकी, लोहे की रॉड से घर बाहर सो रहे तीन लोगों को लहूलुहान कर दिया। शोर होने पर परिवार की महिलाएं बाहर आईं तो उन्हें भी पीटा गया। हमलावरों ने एक किशोरी को खींचकर ले जाने की कोशिश की। करीब आधा घंटे तक हमलावरों ने तांडव मचाया। ग्रामीणों के इकट्ठे होने पर हमलावर अपनी तीन बाइक छोड़कर भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों बाइक के साथ एक बंदूक भी बरामद की है। दो दिन पहले हुए झगड़े की शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, इसी के चलते घटना हुई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव नगला हाजी निवासी 60 वर्षीय रामकुमार धोबी के घर के सामने ग्राम समाज की खाली जमीन है। रामकुमार ने उस झोपड़ी डाल ली है। इसमें वह अपने मवेशी बांधते हैं। इसी जमीन से सटा धर्मवीर वाल्मीकि का मकान है। धर्मवीर ने अपने मकान की चाहरदीवारी बनाकर रामकुमार की झोपड़ी की तरफ शुक्रवार को नाली खोल दी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया था। दोनों पक्षों की तरफ से थाने में शिकायत की गई थी। शनिवार को पुलिस गांव पहुंची भी लेकिन दोनों पक्षों को समझौता के लिए रविवार को थाने आने की बात कहकर लौट गई। रात करीब साढ़े दस बजे धर्मवीर ने शहर से पांच बाइकों से 14-15 लोगों को बुला लिया था। इसके साथ ही अपने परिवार के मुन्नालाल, मनोज, शिवपाल, सुखवीर और रतनपाल के साथ घर के बाहर सो रहे रामकुमार, मटरू, गुड्डू और प्रमोद पर हमला बोल दिया। शोर-शराबे की आवाज सुनकर रामकुमार के परिवार की महिलाएं घर के बाहर आ गर्इं। हमलावरों ने महिलाओं को भी नहीं बख्शा। महिलाएं जान बचाने के लिए घर में भागीं तो हमलावरों ने उनकी पिटाई कर दी। इसमें रामबेटी पत्नी रामनाथ घायल हो गईं। हमलावरों ने रामकुमार की 15 वर्षीय बेटी कुसुमा को खींचकर ले जाने की कोशिश की। उसने विरोध किया तो हमलावरों ने उसके सिर पर हॉकी से वार कर दिया। जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ी। करीब आधे घंटे तक दबंगों का तांडव चला। चीखपुकार की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने हमलावरों को खदेड़ दिया। हमलावर मौके पर तीन बाइक छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से बंदूक भी बरामद की है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में रामकुमार के भाई रामनाथ की तहरीर पर पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 452, 423, 307 के तहत धर्मवीर, मुन्नालाल, मनोज, शिवपाल, सुखवीर रतनपाल समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस की लापरवाही से हुई घटना
दोनों पक्षों के बीच शुक्रवार को नाली को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत की थी। पुलिस ने शिकायत पर उसी समय ध्यान दे दिया होता तो यह घटना नहीं होती। पुलिस शनिवार को गांव में आई और दोनों पक्षों रविवार को समझौते के लिए थाने बुलाया था। समय मिलने दबंगों के हौसले बुलंद हो गए और घटना को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मवीर आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति
धर्मवीर चोरी और लूट के मामले में जेल जा चुका है। करीब आठ महीने पहले धर्मवीर के घर से चोरी की दो बाइक बरामद हुई थी। गांव वालों के मुताबिक धर्मवीर काफी दबंग किस्म का आदमी है। वह चोरी और लूट की वारदातें करता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed