{"_id":"599f4dc113821b6e2d0adfc4b9871543","slug":"dowry-was-seeking-the-villagers-chased-procession-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज मांग रहे थे, ग्रामीणों ने खदेड़ दी बारात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज मांग रहे थे, ग्रामीणों ने खदेड़ दी बारात
शाहजहांपुर।
Updated Fri, 04 Mar 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलक आदि की रस्में पूरी करने के बाद बारात लाने से पहले वर पक्ष को 50 हजार रुपये की मांग भारी पड़ी। युवती ने दहेज लोभी युवक से शादी करने से इंकार कर दिया। इस पर दूल्हे के साथ आए बारातियों ने गांव में हंगामा करना शुरू कर दिया तो गुस्साए ग्रामीणों ने बारात को खदेड़ दिया। दहेज की मांग पर करारा जवाब मिलने के बाद बाराती चौकी गए। वहां पंचायत हुई लेकिन युवती ने शादी से साफ इंकार कर दिया। हालांकि दोनों पक्षों के सामान लौटाए जाने पर राजी होने के बाद किसी पक्ष की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
पुवायां के एक गांव के व्यक्ति ने खीरी के पसगवां क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से अपनी पुत्री की शादी तय की। 03 मार्च को बारात आनी थी। इसके पहले ही तिलक आदि की रस्म पूरी हो गई तो दूल्हे ने दहेज में 50 हजार रुपए मांगना शुरू कर दिया। वधू पक्ष ने दहेज देने में असमर्थता जताई तो युवक ने शादी से इंकार कर दिया। पंचायत हुई फिर भी वर पक्ष बिना 50 हजार रुपये लिए शादी करने को तैयार नहीं हुआ। इस पर वधू पक्ष ने भी शादी करने से इंकार कर घर में लगा मंडप शामियाना उखाड़ने के साथ शादी की तैयारियां रोक दी।
बुधवार शाम वर पक्ष के लोग बारात लेकर गांव पहुंचे तो वहां कोई व्यवस्था नहीं देख बारातियों ने हंगामा कर दिया। इस पर वधू पक्ष की ओर से गांव के तमाम लोग मौके पर आ जुटे। ग्रामीणों ने दहेज लोभी दूल्हे और बारातियों को दौड़ा लिया। तमाम बाराती मौके से भाग निकले। दूल्हा और कई बाराती कोतवाली पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी देकर शादी कराए जाने की मांग की। उधर, वधू पक्ष भी कोतवाली पहुंच गया और सारा वाकया बताया। थाने में भी युवती ने दहेज लोभी युवक से शादी करने से इंकार कर दिया। इस बीच दोनों पक्षों में एक दूसरे का सामान लौटाने की सहमति बन गई और बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। बड़ागांव चौकी प्रभारी रामकृष्ण कठेरिया ने बताया कि दोनों पक्ष थाने आए थे। राजीनामा हो गया इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है।