{"_id":"595be0994f1c1be96d8b4893","slug":"dowry-raising-maiden-did-self-harm","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज जुटाने की कलह में युवती ने किया आत्मदाह ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज जुटाने की कलह में युवती ने किया आत्मदाह
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
बहन की शादी के लिए दहेज जुटाने की जद्दोजहद में चार भाइयों के बीच मची कलह से आहत युवती ने सोमवार रात मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह कर लिया। घरवालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर युवती का अंतिम संस्कार कर दिया। मामला गांव भौंती का है जहां बहन की शादी धूमधाम से करने के लिए दो भाई जमीन बेचना चाहते थे जबकि दो भाई इसके विरोध में थे। इसी को लेकर घर में विवाद चल रहा था।
भौंती गांव निवासी एक युवती के माता-पिता की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। वह चार भाइयों में सबसे छोटी थी। उसकी शादी को लेकर सभी भाई चिंतित थे। बताते हैं कि चारों भाई छोटी बहन किरन की शादी धूमधाम से करना चाहतेे थे। इनमें दो भाई जमीन का कुछ हिस्सा बेचकर शादी करना चाह रहे थे, जबकि दो भाई जमीन बेचने का विरोध कर रहे थे। जिससे कई दिन से घर में कलह हो रही थी। इस कलह से परेशान होकर सोमवार रात करीब आठ बजे युवती ने घर में ही मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया। वे लोग उसे आननफानन में जिला अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष धनंजय सिंह का कहना है कि इस तरह की किसी घटना की सूचना थाने पर नहीं है। सूचना मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।