फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Doctor engaged in saving the life of a girl in Lucknow

लखनऊ में युवती की जान बचाने में जुटे डॉक्टर

Thu, 18 May 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रौसर कोठी/शाहजहांपुर। 
अमर उजाला ब्यूरो रौसर कोठी/शाहजहांपुर।  Updated Thu, 18 May 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
Doctor engaged in saving the life of a girl in Lucknow
gun - फोटो : अमर उजाला
एकतरफा प्यार में युवती को गोली मारकर युवक के जान देने का मामला
विज्ञापन

घटना के दूसरे दिन भी गांव में पसरा रहा सन्नाटा

इकतरफा प्यार में युवक के हाथों गोली लगने से घायल मिश्रीपुर की युवती के घरवाले यही दुआ कर रहे हैं कि उनकी बिटिया जल्द ठीक हो जाए। गांव में घटना के दूसरे दिन भी सन्नाटा पसरा रहा। लोगबाग बुधवार शाम को हुई इस घटना को लेकर चर्चा करते रहे।
मिश्रीपुर निवासी व्यक्ति ने बेहद गरीबी में अपने बच्चों का पालन-पोषण किया। दो बेटियों की शादी करने के बाद तीसरी बेटी का रिश्ता पिहानी में तय करने की सोच रहा था लेकिन उसकी होनी को तो कुछ और ही मंजूर था। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला तिलहरजई निवासी धीरज शर्मा उसकी बेटी के खून का प्यासा हो गया। उसने बुधवार शाम लगभग पांच बजे घर में घुसकर युवती को दो गोली मारीं। पकड़े जाने के डर से भागते समय खुद को भी गोली मार ली। युवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया। जहां वह अब भी जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। घरवाले उसकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। गांव में अब भी सन्नाटा है। कुछ लोग चबूतरों पर बैठे घटना पर चर्चा करते दिखे। युवती के भाई को भी इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि उसका दोस्त ही उसकी बहन की जान लेने की कोशिश करेगा।
विज्ञापन

 
पिता के साथ भी करता था मारपीट

मिश्रीपुर में युवती को गोली मारकर खुद जान देने वाले धीरज शर्मा के पिता रामासरे ने पुलिस को बताया कि बेटा धीरज उसकी बात नहीं सुनता था। वह ज्यादा कुछ कहते तो धीरज उनके साथ भी मारपीट करता था। बृहस्पतिवार को जब पोस्टमार्टम के बाद शव घर लाया गया तो बेटे का शव देखकर पिता का गला रुंध गया। बाद में उन्होंने घरवालों की मदद से उसकी अंत्येष्टि कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद को गोली मारने वाले स्टूडियो स्वामी की मौत
घरेलू कलह में 32 बोर के तमंचे से मारी थी खुद को गोली 

गांव बरुआपट्टी में मंगलवार सुबह खुद को गोली मारने वाले स्टूडियो स्वामी ने बृहस्पतिवार सुबह बरेली के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद उसका शव परिवार वालों को सौंप दिया। 

मदनापुर क्षेत्र के गांव बरुआपट्टी निवासी गोपाल सिंह (26) पुत्र राजबहादुर सिंह ने मदनापुर में राज फोटो स्टूडियो के नाम से दुकान खोली थी। शादी आदि पार्टियों में भी वह फोटो खींचने का काम करता था। घरेलू कलह में मंगलवार सुबह सात बजे घर के आंगन में उसने 32 बोर के तमंचे से कनपटी के पास लगाया और ट्रेगर दबा दिया था। तमंचे से निकली गोली युवक के सिर के आर-पार हो गई थी। फायर की आवाज के साथ ही घरवालों ने उसे आंगन में खून से लथपथ देखा तो कोहराम मच गया था। घायल यवक की हालत गंभीर देखते हुए बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार सुबह साढे़ नौ बजे गोपाल ने दम तोड़ दिया। बारादरी पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया। उधर, मदनापुर पुलिस युवक की खुदकुशी की वजह की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed