फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dismissed by letter released Trakman DE

ट्रैकमैन को जारी पत्र मंडल अभियंता ने किया खारिज

Wed, 22 Apr 2015 08:36 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 22 Apr 2015 08:36 PM IST
विज्ञापन
 अधिकारियों के आदेश की अवहेलना करके अन्य कर्मचारियों को काम करने से रोककर अफसरों के खिलाफ भड़काने के मामले में उत्तर रेलवे के सहायक मंडल अभियंता द्वारा ट्रैकमैन सुनील तिवारी को दिया गया आरोप पत्र प्रवर मंडल अभियंता ने खारिज कर दिया है। रेलकर्मियों को इस प्रकरण में विभागीय यूनियनों के आपसी स्वार्थ टकराव की बू आ रही है।
विज्ञापन

स्थानीय स्टेशन पर तैनात सीनियर सेक्शन आफीसर लालजी मौर्य ने चालू माह के पहले सप्ताह में सहायक मंडल अभियंता केके शर्मा को ट्रैकमैन तिवारी के खिलाफ लिखित रिपोर्ट सार्थक कार्यवाही की अपेक्षा के साथ भेजी थी। एसएसई मौर्य ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि गत दो अप्रैल को ट्रैकमैन ने स्टोर में कार्यरत महिला कर्मचारी का तैनाती स्थान बदलने पर कार्यालय के एक लिपिक के बहकावे में आकर अन्य कर्मचारियों को ड्यूटी करने से रोक दिया।
विज्ञापन

अपनी रिपोर्ट के साथ एसएसई मौर्य ने सहायक मंडल अभियंता को गैंग में कार्यरत शिवकुमार, धर्मेंद्र कुमार, रामेश्वर, रामचंद्र, मुन्नू सिंह, रतन देवी, रमेश चंद्र, राजीव कुमार के हस्ताक्षर और अंगूठा निशान से जारी संयुक्त लिखित बयान भी संलग्न किया। इसमें कर्मचारियों ने स्वीकार किया कि ट्रैकमैन ने काम पर जाने से रोका और ड्यूटी करने पर उच्चाधिकारियों से मिलकर देहरादून तबादला कराने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए सहायक मंडल अभियंता ने ट्रैकमैन को आरोप पर जारी कर जवाब देने को कहा, लेकिन उन्हें जवाब मिलने से पहले मुरादाबाद के सीनियर डीईएन ने उसे खारिज कर दिया। इस पूरे प्रकरण को रेलवे के कई अधिकारी व कर्मचारी यूनियनों के आपसी टकराव का नतीजा मान रहे हैं। रेलसूत्रों के अनुसार इसलिए अनुशासनहीनता के गंभीर मामले को दबाने के लिए आरोप पत्र रद्द कर दिया गया। एडीईएन शर्मा ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि चार्ज शीट डीईएन के स्तर से रद्द हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed