{"_id":"5904e2264f1c1b2612c0c685","slug":"dishonored-by-bunking-the-hands","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारपाई से किशोरी के हाथ बांध कर किया दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चारपाई से किशोरी के हाथ बांध कर किया दुराचार
श्ााहजहांपुर
Updated Sun, 30 Apr 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तबियत खराब होने पर मां अस्पताल लेकर गया था पिता
पड़ोस के लड़के ने दिया वारदात को अंजाम
थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात किशोरी के चारपाई में हाथ बांध कर गांव के एक किशोर ने उससे दुष्कर्म किया। शनिवार को जब मां अस्पताल से घर लौटी तो किशोरी ने घटना की जानकारी दी। वारदात की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्तिकी पत्नी की बुधवार को हालत खराब हो गई। इस पर वह पत्नी को लेकर शाहाबाद स्थित एक नर्सिंग होम गया था। डॉक्टर ने महिला की तबियत ज्यादा खराब होने पर भर्ती कर लिया। इस कारण उसका पति भी अस्पताल में ही रुक गया। इधर, उसकी 16 वर्षीय पुत्री अन्य अबोध बच्चों के साथ घर पर रुक गई। बुधवार की रात किशोरी घर में लेटी थी। रात करीब 10 बजे गांव का किशोर उसके घर में घुस गया और उसके हाथ चारपाई से बांध दिए। आरोप है कि उसने किशोरी के साथ बलात्कार किया और भाग गया। शनिवार की सुबह बीमारी से आराम मिलने के बाद घर पहुंची मां को लड़की ने घटी घटना के बारे में जानकारी दी। इस पर पिता उसे लेकर थाने पहुंचा और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। एसओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है