{"_id":"583091184f1c1b204f8fde55","slug":"died-aged-much-alcohol","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्यादा शराब पीने से वृद्ध की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ज्यादा शराब पीने से वृद्ध की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Sat, 19 Nov 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव नरेंद्रपुर निवासी 60 वर्षीय श्रीकृष्ण यादव शराब पीने का आदी था। श्रीकृष्ण की पत्नी की कई वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। उसके एक पुत्री थी जिसकी शादी हो चुकी है। श्रीकृष्ण घर में अकेला ही रहता था और शराब सेवन का आदी था। शराब पीने के कारण उसने अपनी काफी जमीन भी बेच दी थी। शनिवार को गांव के लोगों ने पुलिस को बताया कि श्रीकृष्ण शनिवार सुबह से ही शराब पी रहा था। शाम को चार बजे उसकी हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पुलिस गांव पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी करने लगी। इस बीच लोगों ने पुलिस से पोस्टमार्टम नहीं कराने की मांग की। इसके बाद शव परिचितों को सौंप दिया गया। देर शाम श्रीकृष्ण का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन