फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dehradun turned out to be the missing man

देहरादून जाने के लिए निकला युवक लापता

Sat, 13 Jun 2015 08:56 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sat, 13 Jun 2015 08:56 PM IST
विज्ञापन
Dehradun turned out to be the missing man
घर से देहरादून जाने के लिए निकला युवक रास्ते से लापता हो गया। उसका पता न चलने पर घरवालों ने रिश्तेदारों एवं आसपास के लोगों से पूछा। इसके बाद आरपीएफ और जीआरपी के थानों सहित स्टेशन पर तमाम लोगों से उसकी फोटो दिखाकर पूछताछ की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव महमंदपुर हरा का निरधन पुत्र नन्हेलाल खुदागंज क्षेत्र के गांव भरतापुर के मामा रामनारायन के पास रहता था। निरधन के बड़े भाई और मौसा-मौसी देहरादून में रहते हैं। बृहस्पतिवार को निरधन देहरादून जाने की बात कहकर भरतापुर से शाम करीब चार बजे निकला। इसके बाद जब वह शुक्रवार को देहरादून नहीं पहुंचा तो मामा ने सभी जगह मोबाइल फोन से कॉल करके पूछताछ की, लेकिन उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन

इस पर रामनरायन और निरधन का भाई नीरज शनिवार को आरपीएफ और जीआरपी थाना पहुंचे और उसके बारे में पूछताछ की। इस पर आरपीएफ ने उसे बताया कि अभी इस नाम का कोई युवक नहीं पकड़ा गया। अन्य स्टेशनों पर देख लो। वहीं जीआरपी ने इसकी जानकारी होने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed