फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Defying security in train murder

सुरक्षा को धता बता हुई ट्रेन में हत्या

Sun, 03 Jul 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sun, 03 Jul 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Defying security in train murder
सुरक्षा को धता बता हुई ट्रेन में हत्या
रेलवे के मालगोदाम के यार्ड की साइडिंग में खड़ी पैसेंजर की बोगी में महिला की हत्या ने माल गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। घटनास्थल से आरपीएफ थाना महज सौ मीटर की दूरी पर है और पांच प्लेटफार्म एक ट्रैक पारकर वही बोगी खड़ी थी, जिसमें युवती की हत्या की गई है। घटना ने रात में माल गोदाम की सुरक्षा के लिए की जाने वाली गश्त की पोल भी खोल दी है। आरपीएफ और जीआरपी को घटना का तब भी पता नहीं लगा जब बोगी की इमरजेंसी विंडो तोड़ी गई।फोरेंसिक टीम के अनुसार युवती की हत्या करने से पहले रेप किए जाने की आशंका है। महिला के वस्त्र अस्तव्यस्त थे। कंपार्टमेंट में खून फैला हुआ था और युवती का शव सीट के नीचे खिसकाकर डाला गया था। घटना का समय रात दो बजे से चार बजे के बीच का माना जा रहा है। सुबह 11 बजे शव को सफाईकर्मियों ने देखा। यानी रात में सुरक्षाबलों को गश्त करने के बाद भी कुछ नहीं पता चला। ऐसे में घटना रेलवे की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है। ट्रेन साइडिंग में खड़े करने के बाद सारे दरवाजे बंद करके लॉक लगाया जाता है। बोगी की इमरजेंसी खिड़की भी खुली हुई थी और पीछे शौचालय की खिड़की भी टूटी हुई थी। माल गोदाम के आसपास जीआरपी की गश्त रहती है। इसके बावजूद भी महिला को ट्रेन में लाकर उसके साथ रेप करने के बाद हत्या कर दी गई। रात में मालगोदाम के पास दो व्यक्तियों को एक महिला के साथ घूमते देखा गया था। अगर जीआरपी सूचना मिलने के बाद सही से सक्रिय हो जाती और ट्रेन की तलाशी ले लेती तो शायद यह घटना नहीं होती। वैसे भी मालगोदाम के आसपास स्मैकियों, जुआरियों, जेब कतरों का जमावड़ा लगा रहा है लेकिन कोई ध्यान नहीं देता। 
विज्ञापन


रात में देखे गए थे एक महिला के साथ दो व्यक्ति
मालगोदाम साइडिंग के पास रात करीब 12 बजे एक महिला के साथ दो व्यक्तियों को देखा गया था। इसकी सूचना एक व्यक्ति ने जीआरपी थाने में दी थी। जीआरपी का कहना है कि दो सिपाही देखने भी आए, लेकिन उन्हें वहां कोई मिला नहीं था। आशंका जताई जा रही है कि उन दो व्यक्तियों ने महिला की रेप के बाद ट्रेन की बोगी में हत्या कर दी। 
विज्ञापन


महिला लग रही घुमंतू जाति की
एसओ जीआरपी जयशंकर सिंह के मुताबिक महिला ने लाल कुर्ता और हरा सलवार पहन रखा था। हाथ में कांच की चूड़ी, चांदी की अंगूठी, पैर की अंगुलियों में बिछिया और महावर लगा रखी थी। पहनावे के हिसाब से महिला घुमंतू जाति की लगा रही है। महिला के हुलिया को जिला कंट्रोल रूम और जीआरपी कंट्रोल से प्रसारित कर दिया गया है। महिला का पोस्टमार्टम पैनल में कराया जाएगा। रेप की पुष्टि करने के लिए स्लाइड बनवाई जाएगी। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed