फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Defeat away to win in gambling Young man wounded by bullet

जुए में हार जीत को चली गोली से युवक घायल

Thu, 12 Nov 2015 11:29 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 12 Nov 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
Defeat away to win in gambling Young man wounded by bullet
दिवाली की रात जुए में हार जीत को लेकर चली गोली में एक युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को रात में ही जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल के चाचा ने गांव के ही एक युवक पर गोली मारकर हत्या करने के  प्रयास का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बेहटाजंगल में दिवाली की रात गांव के लोग गांव से दक्षिण कब्रिस्तान में जुआ खेल रहे थे। इन्हीं जुआरियों में गांव का 30 वर्षीय रूखसार पुत्र गुच्छन भी जुआ खेल रहा था। रात करीब 11 बजे रूखसार का गांव के ही एक युवक से जुए में हार जीत को लेकर विवाद हो गया। तैश में आए युवक ने तमंचे से रूखसार को जान से मारने की नीयत से गोली मार दी, जो रूखसार के दाहिनी तरफ हिप में लगी। इससे रूखसार चीख कर वीं गिर पड़ा। रुखसार के गिरते ही जुआरियों में भगदड़ मच गई। घायल को उसका चाचा रौनक अली रात में ही सीधे जिला अस्पताल ले गया।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ प्रभुकांत ने बताया कि घटना संदिग्ध है। अब तक की जांच में पता चला है कि जुआ खेल रहे रूखसार को उसका चाचा रौनक अली बुलाने गया था और उसके जुआ खेलने का विरोध करते हुए घर चलने को कहा। चाचा रौनक अली के कहने पर रूखसार नहीं उठा, तभी रौनक अली ने उसके दो डंडे मार दिए। सार्वजनिक रूप से अपमानित रूखसार ने खुद अपने तमंचे से गोली मारी है। घायल रात में ही जिला अस्पताल चले जाने से उसका निरीक्षण अभी नहीं हो पाया है। गोली किस एंगिल से लगी इसे देखने से ही स्थिति स्पष्ट हो जायेगी। वैसे घायल के चाचा रौनक अली ने रंजिशन गांव के ही एक व्यक्ति के विरूद्ध तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed