{"_id":"c4416b8173c75ff4b5e135cc3312f89e","slug":"deaf-mute-the-kalktret-the-silence-on-display-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" मूक-बधिरों ने कलक्ट्रेट पर किया मौन प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मूक-बधिरों ने कलक्ट्रेट पर किया मौन प्रदर्शन
शाहजहांपुर
Updated Wed, 26 Aug 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल यात्रा के दौरान किराए में रियायत पाने के लिए मूक-बधिरों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट पर मौन प्रदर्शन किया। बाद में डीएम के नाम ज्ञापन देकर बोलने-सुनने में लाचार मूक-बधिरों को 100 प्रतिशत विकलांगता वाले प्रमाण पत्र जारी कराने की गुहार की।
इस मांग को लेकर मूक-बधिर विकलांग पहले भी सीएमओ कार्यालय में प्रदर्शन कर चुके हैं। कोई सुनवाई नहीं होने पर उन्होंने कलक्ट्रेट पर दस्तक देकर इशारों से अपनी भावनाएं जाहिर कीं। बाद में एडीएम प्रशासन मुनेंद्र नाथ उपाध्याय को ज्ञापन देकर अपनी मांग से अवगत कराया। ज्ञापन में कहा गया है कि विकलांग बोर्ड के पास जांच के लिए कोई मशीन नहीं होने से डॉक्टर अंदाज से 80 प्रतिशत विकलांगता लिखकर प्रमाण पत्र जारी कर रहे हैं, जबकि रेलवे 100 प्रतिशत विकलांगों को ही किराए में रियायत देती है।
इस संबंध में एडीएम उपाध्याय ने सीएमओ को ज्ञापन का परीक्षण कर उचित कार्यवाही करने के लिखित निर्देश दिए हैं। प्रदर्शन में अरविंद वर्मा, अनूप कुमार, सलमान खान, विजय सिंह, अमन सक्सेना, गोपाल जी, रेखा सिंह, प्रीति गुप्ता, अनीस मियां, रोहित गुप्ता, मोनिस मियां, अंजली सक्सेना, अमित कुमार आदि शामिल रहे।