{"_id":"a1de7cdf3067a4f2698b224b1fb288a7","slug":"dcm-fired-13-banned-cattle-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम पलटी, 13 प्रतिबंधित पशु मरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीसीएम पलटी, 13 प्रतिबंधित पशु मरे
सिंधौली।
Updated Fri, 03 Jul 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां से शाहजहांपुर जा रही प्रतिबंधित पशुओं से भरी डीसीएम गाड़ी शुक्रवार सुबह लक्ष्य इंस्टीट्यूट के निकट टायर फटने से पलट गई। दुर्घटना में 13 प्रतिबंधित पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई और पांच घायल हो गए।
पुवायां से शाहजहांपुर की ओर प्रतिबंधित पशुओं से डीसीएम गाड़ी जा रही थी। डीसीएम के लक्ष्य इंस्टीट्यूट के निकट पहुंचते ही टायर फट गया। इससे डीसीएम पलट गई, जिसमें सवार 13 प्रतिबंधित पशुओं की मौत हो गई और पांच घायल हो गईं तथा 14 बच गईं। राहगीरों ने डीसीएम गाड़ी पलटने की सूचना थाने पर दी। पुलिस ने डीसीएम को थाने ले आई, जबकि मृत पशुओं को गड़वा दिया गया। जीवित बचे पशुओं को ग्रामीणों की सुुपुर्दगी में दे दिया गया। दुर्घटना के बाद चालक, हेल्पर आदि भाग जाने में सफल रहे।
इधर, प्रतिबंधित पशुओं की मौत की खबर मिलने पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष महेंद्रपाल, मंडल अध्यक्ष रमेश दीक्षित, अवनीश कुमार, सत्यपाल सिंह चौहान और सामाजिक कार्यकर्ता सोनू पांडेय मौके पर जा पहुंचे। इन लोगों ने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि थाने के सामने से गुजर रही प्रतिबंधित पशुओं से भी डीसीएम को क्यों नहीं पकड़ा गया। इन लोगों ने प्रतिबंधित पशुओं से भरी डीसीएम को न पकड़ने का आरोप पुलिस पर लगाया है, जिससे उनमें रोष व्याप्त है।