{"_id":"c4f343b9e0315d254647470c9a0f46be","slug":"dcm-crushed-the-son-father-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम ने बेटे को कुचला, पिता घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीसीएम ने बेटे को कुचला, पिता घायल
शाहजहांपुर।
Updated Sat, 17 Oct 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
थाना रोजा क्षेत्र में जमुका दोराहा के पास शनिवार की शाम डीसीएम की चपेट में आकर सतीश गुप्ता घायल हो गए, जबकि उनके 12 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लखीमपुुर खीरी के थाना पसगवां क्षेत्र के गांव पीरपुर निवासी सतीश गुप्ता की कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मस्जिदगंज में ससुराल हैं। शनिवार शाम वह अपने 12 वर्षीय बेटे आयुष के साथ बाइक से घर जा रहे थे। जमुका दोराहा के पास उनकी बाइक में पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र दोनों घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने आयुष को मृत घोषित कर दिया। सतीश मामूली रूप से घायल हुए। सतीश के मुताबिक उनके उनके सात बेटों की पहले ही बीमारी से मौत हो चुकी है। उनकी तीन बेटियाें के बीच आयुष इकलौता बेटा था। आयुष अपनी ननिहाल में ही रहकर पढ़ाई करता था। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां सीमा देवी बेसुध हो गईं हैं। पुलिस ने डीसीएम सहित चालक को हिरासत में ले लिया है।