फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   DCM-Bolero, three dead, including a mother and son in brushes

डीसीएम-बोलेरो की भिड़ंत में मां-बेटे समेत तीन मरे

Wed, 10 Jun 2015 11:09 PM IST
रोजा।
रोजा। Updated Wed, 10 Jun 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
DCM-Bolero, three dead, including a mother and son in brushes
अटसलिया-जमुका दोराहे के बीच मंगलवार रात तेज रफ्तार डीसीएम सामने से आ रही बोलेरो से भिड़ गई। हादसे में बोलेरो सवार मां-बेटे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। आठ लोग घायल हो गए। बोलेरो सवार सभी आपस में रिश्तेदार थे और मां पूर्णागिरि के दर्शन कर घर लौट रहे थे। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें तीन लोगों को हालत नाजुक होने पर लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

हरदोई के मल्लावां थाना क्षेत्र के अकबरपुर निवासी अवनीश ने बताया कि वह अपने मामा 65 वर्षीय श्याम बिहारी,  ममेरे भाई 30 वर्षीय संदीप, संदीप के पुत्र आर्यन, दो अन्य बच्चे, संदीप की पत्नी 28 वर्षीय विजय कुमारी निवासी मझिगवां थाना मल्लावां, 38 वर्षीय सुमन, आठ वर्षीय शिवा निवासी अकबरपुर थाना मल्लावा, चालक नमोनारायण और अनिल के साथ मां पूर्णागिरि के दर्शन कर बोलेरो गाड़ी से हरदोई लौट रहे थे।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब 11 बजे रोजा थाना क्षेत्र में अटसलिया-जमुका दोराहे के बीच तेज रफ्तार डीसीएम गाड़ी ने बोलेरो में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और डीसीएम उछल कर पलट गई। इसके बाद चीख पुकार मच गई क्योंकि दुर्घटना जिस स्थान पर हुई थी वहां से जमुका दोराहा तीन सौ मीटर दूर था, लिहाजा चीख पुकार सुनकर आसपास के दुकानदार और रोड गश्त कर रही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को किसी तरह से बोलेरो से निकाला। इसमें श्याम बिहारी, सुमन और उनके बेटे शिवा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायलों में अवनीश, संदीप, विजयकुमारी, अनिल, नमो नरायन और संदीप के तीन छोटे बच्चों को रात ही जिला अस्पातल में भर्ती कराया गया। इसमें तीन गंभीर रूप से घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

मंगलवार की रात अटसलिया गांव के आगे हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हुई है। इसमें सुमन, शिवा मां-बेटे हैं और तीसरे व्यक्ति श्याम बिहारी हैं। अवनीश की तहरीर पर डीसीएम चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम को भेजा है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।
- आरएन चौधरी, प्रभारी निरीक्षक,रोजा


काश...हम हरदोई जाने
का रास्ता न भटकते!
रोजा। थाना क्षेत्र के अटसलिया और जमुका दोराहे के बीच डीसीएम और बोलेरो गाड़ी की जबरदस्त भिड़ंत के प्रत्यक्षदर्शी अवनीश ने पुलिस को बताया कि रात के समय उनका चालक राह भटक गया था। इन लोगों को हथौड़ा चौराहे से हरदोई बाईपास के लिए मुड़ना था, लेकिन राह भटकने के कारण चालक सीतापुर मार्ग पर चल दिया। हथौड़ा चौराहे से महज दो किमी आगे सीतापुर रोड पर बढने पर हादसा हो गया। यदि राह नहीं भटके होते तो शायद यह दुर्घटना नहीं होती, लेकिन नियति को कौन टाल सकता है।



सड़क के किनारे खड़े वाहन बने हादसे की वजह
रोजा। मंगलवार की रात डीसीएम और बोलेरो गाड़ी की आमने सामने से हुई दुर्घटना के पीछे ओवरटेकिंग और अन्य वाहनों का सड़क पर अनियमित ढंग से खड़ा करने की बात सामने आई है। घायल अवनीश ने बताया कि डीसीएम सीतापुर की ओर से आ रही थी, जिसकी हेड लाइट नहीं जल रही थी तथा सीतापुर के तरफ से आने वाले हाथ पर वाहनों को ढोने वाले तीन कैंटर्स सड़क के किनारे खड़े थे, जिनको ओवरटेक कर डीसीएम का चालक आगे की ओर तेज रफ्तार में बढ़ रहा था। रास्ता कम होने की बजह से डीसीएम चालक गति का अनुमान नहीं लगा सका और बोलेरो में सामने से टक्कर मार दी। इससे हमारे परिवार और रिश्तेदारों को भारी क्षति उठानी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed