फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dbangon the bullion businessman son beaten, reports

दबंगों ने सर्राफा व्यवसायी के बेटों को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 03 Jan 2016 10:52 PM IST
जलालाबाद।
जलालाबाद। Updated Sun, 03 Jan 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
Dbangon the bullion businessman son beaten, reports
सदर बाजार स्थित शिव मंदिर के सामने लगाए जा रहे सरकारी नल का विरोध करने से मना करने पर दबंगों ने प्रतिष्ठित सर्राफा व्यवसायी के बेटे को बुरी तरह पीटा, जिससे उसका हाथ फैक्चर हो गया। पुलिस ने इस मामले में दो भाइयों समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला महाजनान के हरिहर गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उसके घर के सामने स्थित पुराने शिव मंदिर पर नल होने की जरूरत के चलते लोगों की मांग पर नगर पालिका की ओर से वहां पर इंडिया मार्का नल लगवाने की जैसे ही प्रक्रिया शुरू की गई पड़ोस के ही रहने वाले विष्णु गुप्ता तथा उसके भतीजों शिवम और सत्यम ने विरोध करना शुरू कर दिया। जब उसके द्वारा कहा गया कि नल सार्वजनिक उपयोग की चीज है इसे लग जाने दो। आरोप है कि तभी उक्त लोग गाली गलौज करने लगे। शोर शराबा सुनकर उसका भतीजा नितिन गुप्ता वहां आ गया और उसने गाली देने से मना किया। आरोप है कि तभी उक्त तीनों ने नितिन को लाठी डंडों से बुरी तरह पीट दिया, जिससे उसका हाथ टूट गया। अन्य लोगों के आ जाने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने भुक्तभोगी के डाक्टरी परीक्षण के बाद उक्त तीनों के खिलाफ  मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed