फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dbangon set fire to the front of the cottage

दबंगों ने विकलांग की झोपड़ी में आग लगाई

Tue, 29 Dec 2015 08:47 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 29 Dec 2015 08:47 PM IST
विज्ञापन
Dbangon set fire to the front of the cottage
थाना सदर बाजार क्षेत्र के गांव शहबाजनगर में मंगलवार की सुबह दबंगों ने जमीन पर कब्जे की नीयत से विकलांग वृद्ध की झोपड़ी में आग लगा दी। विरोध करने पर दबंगों ने विकलांग वृद्ध और उसके बेटे पिटाई कर दी। पीड़ितों की तहरीर पर थाना सदर बाजार पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विकलांग फकीरे बंजारा ने थाने में दी तहरीर में बताया कि पिछले 50 वर्षों से गांव में झोपड़ी डालकर परिवार के साथ रहता है। तीन दिन पहले गांव के कुछ दबंग व्यक्ति झोपड़ी के सामने पड़ी खाली जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते थे। उसके निकलने का रास्ता होने की वजह से उसने इसका विरोध किया तो दबंगों ने देख लेने की धमकी दी थी। सुबह करीब साढ़े दस बजे सात-आठ दबंगों ने लाठी-डंडों के साथ हमला बोल दिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। उसे बचाने आए बेटे शौकीन का दबंगों ने लाठी से हमला करके हाथ तोड़ दिया। इसका विरोध करने पर हमलावरों ने झोपड़ी में आग लगा दी। शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए तो हमलावरों ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी होने पर दबंग धमकी देते हुए फरार हो गए। दबंगों के डर से पीड़ित परिवार थाना सदर पहुंचा और दबंगों से बचाने की गुहार लगाई। थाना सदर बाजार इंस्पेक्टर जेपी तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। उसकी जांच के लिए क्षेत्र के दरोगा को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed