फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dbangon attacked the police team , home guard injured

दबंगों का पुलिस टीम पर हमला, होमगार्ड घायल

Sun, 31 Jan 2016 12:41 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 31 Jan 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Dbangon attacked the police team , home guard injured
 लेनदेन को लेकर झगड़े और फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर ही दबंगों ने हमला कर दिया। दबंगों ने पुलिस पर लाठियां भांजी और फायरिंग भी की। हालांकि फायरिंग में पुलिस टीम को कोई चोट नहीं आई लेकिन एक होमगार्ड के सिर में लाठी लगने पर वह घायल हो गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव चेना रूरिया निवासी सोमेंद्र गांव को ही कोटेदार नन्हेलाल से कुछ रुपये लेने हैं। सोमेंद्र ने नन्हेलाल से कई बार अपने रुपये मांगे लेकिन उसने सोमेंद्र को टरका दिया। शुक्रवार रात 10 बजे सोमेंद्र, अजयपाल और गेंदन तमंचे लेकर नन्हेलाल के घर जा धमके और रुपये मांगे। धमकाया कि रुपये वापस करो नहीं गोली मार दूंगा। ये तीनों फायर करते इससे पहले नन्हेलाल ने अपने घर का दरवाजा बंद कर लिया। इसी बीच सूचना पर निगोही थाने के दरोगा जीत सिंह, शिवपाल सिंह पुलिस बल के साथ नन्हेलाल के घर जा पहुंचे। पुलिस देख सोमेंद्र, अजयपाल और गेंदन ने तमंचे से पुलिस पर ताबड़तोड़ कई फायर झोंक दिए। पुलिस टीम ने अपने को गोली से बचा लिया। दबंगों ने पुलिस टीम पर लाठियां भी भांजी जिससे उनके साथ गए होमगार्ड केपी सिंह के सिर पर चोट लग गई। घायल होमगार्ड  केपी सिंह को निगोही के अस्पताल ले जाया गया। वहीं पुलिस ने सोमेंद्र, अजयपाल और गेंदन को तमंचों सहित पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़े गए तीनों हमलावरों के विरुद्ध सेवेन लॉ अमेंडमेंट क्रिमिनल एक्ट और हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में जेल भेज दिया। घायल केपी सिंह का निगोही अस्पताल में मेडिको लीगल कराया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed