फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Daughter, threatening to kill the whole family

बिटिया के  पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी

Sun, 20 Mar 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sun, 20 Mar 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
शहर की बिटिया से दुराचार के मामले में जेल में बंद आसाराम का करीबी बताकर एक व्यक्ति ने शनिवार दोपहर बिटिया के पिता को लैंडलाइन फोन पर कॉल कर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। धमकाने वाले ने कहा कि केस वापस लेकर आसाराम से माफी मांग लो नहीं तो पूरे परिवार समेत नरक कुंड में जाने को तैयार रहो। सूचना मिलने पर एसपी डॉ. मनोज कुमार ने मुकदमा दर्ज करवाकर बिटिया के परिवार की सुरक्षा और बढ़ा दी है। बिटिया के पिता ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब एक से डेढ़ बजे के बीच लैंडलाइन फोन पर कॉल आई। फोन पर कॉलर आईडी लगी थी जिससे पता चला कि फोन करने वाले ने भी लैंडलाइन फोन से ही कॉल की है। फोन करने वाले ने केस वापस लेने नहीं तो पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। जवाब में बिटिया के पिता ने कहा कि कोई परवाह नहीं और बेटी को न्याय दिलाने के लिए अंतिम सांस तक लड़ेंगे। कहा, जब तक भगवान नहीं चाहेगा तो मौत नहीं आ सकती। धमकाने वाले ने बिटिया के पिता को गलत मुकदमा कराने पर धमकाया और आसाराम से माफी मांगने को कहा। बिटिया के पिता ने कहा कि गलती आसाराम ने की है तो उसे सजा मिलनी चाहिए, मैं कतई माफी नहीं मांगूंगा। फोन कटने पर बिटिया के पिता ने तत्काल एसपी को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी। इस पर पुलिस तंत्र हरकत में आया। चौक कोतवाली में बिटिया की पिता से तहरीर लेकर अज्ञात फोन करने वाले के खिलाफ जानलेवा धमकी देने का केस दर्ज कर चौकसी बढ़ा दी गई।
विज्ञापन


बिटिया के पिता के पास शनिवार दोपहर आसाराम के किसी आदमी का धमकी भरा फोन आया था। इस वाकये को गंभीरता से लिया गया है। केस दर्ज कर परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

- डॉ. मनोज कुमार, एसपी शाहजहांपुर

पहले भी मिल चुकी है धमकियां
शाहजहांपुर। बिटिया के परिवार को आसाराम के जेल जाने के दौरान से ही लगातार समझौता करने नहीं तो जान से मार डाले जाने की धमकियां मिलती रही हैं। बिटिया के पिता और परिवार के अन्य सदस्यों (दूसरे शहरों में रहने वालों के यहां भी) आसाराम के करीबियों ने कई बार मोबाइल या लैंडलाइन फोन पर कॉल कर धमकियां दीं। हाल ही में इस मामले के शाहजहांपुर निवासी गवाह कृपाल सिंह की हत्या करने वाले कार्तिक उर्फ राजू की गुजरात एटीएस द्वारा हुई गिरफ्तारी और उसे यहां के मामले में वारंट पर लाने गई शाहजहांपुर पुलिस टीम के अहमदाबाद पहुंचने के बाद शनिवार को बिटिया के पिता के पास आए धमकी भरे फोन को पुलिस गंभीरता से ले रही है। बता दें कि आसाराम के साधकों ने बिटिया के घर की कई बार रेकी भी की है। घटना के बाद से ही लगातार डर के साये में जी रहे इस परिवार की सुरक्षा के लिए लगातार पुलिस चौकसी की जा रही है। बाद में गत वर्ष 10 जुलाई को शहर में ही रहने वाले इस मामले के गवाह कृपाल सिंह पर आसाराम के करीबियों ने जानलेवा हमला कराया था। अगले दिन 11 जुलाई 2015 को उपचार के दौरान बरेली में कृपाल की मौत हो गई थी। मामले में सदर बाजार कोतवाली की पुलिस ने कृपाल की हत्या की साजिश रचने में शामिल रहे नारायण पांडेय समेत दो को दबोच लिया था। दोनों ही इस समय जेल में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed