फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dalmia Sugar Mill Workers in the recent death of the suspect

डालमिया चीनी मिल में श्रमिक की संदिग्ध हाल में मौत

Mon, 01 Feb 2016 01:07 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Mon, 01 Feb 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन

डालमिया चीनी मिल में रविवार को संदिग्ध हालत में एक श्रमिक की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने मिल गेट के सामने शाहजहांपुर-पीलीभीत मार्ग पर चक्का जाम किया। एक घंटे चले चक्का जाम के दौरान पहुंचे थानाध्यक्ष रजी अहमद ने कार्रवाई करने और मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद दिए जाने के आश्वासन पर जाम खुला। चक्का जाम से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं जिससे आवागमन काफी देर तक प्रभावित रहा।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव राघवपुर खुर्द निवासी 38 वर्षीय छोटेलाल चार वर्ष से डालमिया चीनी मिल में दैनिक मजदूर था। वह कोल्हू के पास रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक बैगास हटाता था और इसके एवज में उसे रोज 165 रुपये मजदूरी मिलती थी। शनिवार रात आठ बजे वह चीनी मिल गया। रविवार को सुबह सात बजे मिल से उसके पिता तेजराम के पास किसी का फोन आया कि छोटेलाल की तबियत खराब है। तेजराम ग्रामीणों के साथ चीनी मिल पहुंचा और मिल कर्मियों से छोटेलाल की बाबत पूछा। तेजराम का आरोप है कि किसी कर्मचारी ने उसे कुछ नहीं बताया और फैक्ट्री गेट बंद कर दिया। सुबह लगभग नौ बजे एक एंबुलेंस मिल की ओर आती दिखी। इसमें छोटेलाल की लाश थी। मिल प्रबंधतंत्र के अधिकारियों व कर्मचारियों की बेरुखी से गुस्साए तेजराम मिल गेट के सामने शाहजहांपुर-पीलीभीत मार्ग पर लेट गए। तेजराम के साथ आये पूर्व प्रधान मुनीश्वरदयाल, रामानंद शर्मा, हरीराम, रामसिंह, धर्मेंद्र, सुरेंद्र सिंह, रावेंद्र सिंह, वर्मा सिंह सहित काफी संख्या में लोगों सड़क पर बैठ कर चक्का जाम कर दिया। तेजराम का कहना था कि छोटेलाल घर से ठीकठाक आया था फिर उसकी मौत कैसे हो गई। बेटे की तबियत खराब होते ही उसे क्यों नहीं बुलाया गया।
विज्ञापन

जाम स्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष रजी अहमद ने लोगों से वार्ता की। इसी दौरान क्षेत्रीय विधायक रोशनलाल वर्मा भी पहुंच गये। मिल के एचआर हेड आशीष शुक्ला, गन्ना महाप्रबंधक रणधीर सिंह, विधायक रोशनलाल वर्मा, थानाध्यक्ष रजी अहमद के बीच यह तय हुआ जांच कर कार्रवाई की जाएगी और मिल मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये सहायता राशि देगी। इस आश्वासन के बाद जाम खुल गया। छोटेलाल के शव को ग्रामीण घर ले गए और उसका अंतिम संस्कार कर दिया। छोटेलाल की मौत से पत्नी रीता, पुत्र करन, अंकित, शिव, प्रियंका का भी रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रमिक छोटेलाल की सुबह सात बजे तबियत खराब हुई। उपचार के लिए उसे शाहजहांपुर जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां के डॉक्टरों ने छोटेलाल को मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टरों का कहना है कि छोटेलाल की मृत्यु दिल के दौरे से हुई है।
- आशीष शुक्ला, एचआर हेड डालमिया चीनी मिल निगोही
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed