{"_id":"c6ed9209f00efbaed2f65dd7b27d2f92","slug":"czech-farmers-frustrated-at-not-getting-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेक न मिलने से निराश किसान की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेक न मिलने से निराश किसान की मौत
देवकली/बंडा।
Updated Fri, 08 May 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
गांव नरायनपुर गंगा में फसल नुकसान का चेक न मिलने से निराश किसान की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। 60 वर्षीय रामनिवास के पास सात बीघा जमीन थी। उनके पांच पुत्र और चार पुत्रियां हैं। गरीबी के चलते गांव के लोगों के सहयोग से उन्होंने पुत्रियों की शादी कर दी थी। रामनिवास के पास मात्र सात बीघा जमीन है। इस बार बारिश के कारण गेहूं की फसल खराब हो गई थी। इससे वह बेहद परेशान थे, लेकिन गांव और परिवार के लोगों ने उन्हें सहायता राशि मिलने की बात कहकर समझा दिया था। फसल कटी तो सात बीघा में मात्र चार क्विंटल गेहूं निकले। जिले में अब तक नुकसान से प्रभावित 72 किसानों की मौत हो चुकी है।
रामनिवास के पुत्र राजीव ने बताया कि पिता ने लेखपाल से कई बार मिलकर सहायता राशि दिलाए जाने की मांग की थी, लेकिन चेक नहीं दिया गया। गांव के तमाम लोगों को सहायता राशि मिली और पिता को चेक नहीं मिला तो वह निराश हो गए। बृहस्पतिवार को पिता की तबियत अचानक बिगड़ गई। परिवार के लोग उन्हें बंडा के सरकारी अस्पताल ले गए। अस्पताल में उनकी मौत हो गई। भाजपा नेता अजय शुक्ला, ओमपाल, मनोज समेत कई कार्यकर्ताओं ने लेखपाल के प्रति रोष जताते हुए डीएम से कार्रवाई की मांग की है।
इसके अलावा गांव पटनी के विजय वर्मा, अशोक कुमार, श्रीगोपाल, इंद्रपाल, गोवर्धन लाल, दमोदर, रमेशचंद्र आदि लोगों ने डीएम को भेजे पत्र में बताया कि उनके गांव में लेखपाल ने अपात्रों को चेक दे दिए हैं। मामले की जांच कराए जाने की मांग की गई है।