फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   cucide in love

प्रेमी युगल ने खाया जहरीला पदार्थ

Thu, 15 Jan 2015 11:45 PM IST
पुवायां (शाहजहांपुर)
पुवायां (शाहजहांपुर) Updated Thu, 15 Jan 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव डेलखेड़ा में बृहस्पतिवार सुबह प्रेमी युगल ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। युवती के परिवार वालों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी थी। जानकारी होने पर दोनों के परिवार वालों ने उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मामला क्षेत्र के गांव डेलखेड़ा का है। यहां के 20 वर्षीय युवक का गांव की ही 18 वर्षीय युवती से कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक के दूसरी जाति का होने के कारण युवती के परिवार वाले शादी करने के लिए तैयार नहीं थे। युवती के परिवार वालों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी। बृहस्पतिवार को युवती के शगुन जाने का कार्यक्रम था। घर के सभी लोग इसी तैयारी में लगे हुए थे, तभी मौका देखकर युवती घर से बाहर निकल गई। उसने फोन करके अपने प्रेमी को गांव के बाहर खेत पर बुला लिया। दोनों ने साथ जीने-मरने की कसम खाते हुए जहरीला पदार्थ खा लिया। खेत के पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने दोनों को छटपटाते देखा तो इसकी सूचना उनके परिवार वालों को दी। दोनों के परिवार के लोगों ने उन्हें पुवायां सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक दोनों की हालत में सुधार हो रहा है, उनकी जिंदगी अब खतरे के बाहर है।
विज्ञापन


शादी नहीं हुई तो जान दे देंगे
जिला अस्पताल पहुंचे प्रेमी युगल ने हालत में सुधार होने पर बताया कि वह दोनों आपस में प्रेम करते हैं। जाति बंधन के चलते युवती के परिवार वाले उनकी शादी नहीं होने दे रहे थे। इसलिए दोनों से जान देने का फैसला किया। अगर परिवार वाले फिर भी तैयार नहीं हुए तो वह फिर जान दे देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार गांव में हो चुकी पंचायत
दोनों की शादी को लेकर गांव में कई बार पंचायत हो चुकी है, लेकिन युवती के परिवार वाले शादी करने को तैयार नहीं थे।

घटना के बाद पूरे दिन रही क्षेत्र में चर्चा
प्रेमी युगल के जहर खाने की खबर आसपास के गांवों में फैल गई। ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर पहुंच गई। पूरे क्षेत्र में दिनभर दोनों के जहर खाने की चर्चा होती रही। ग्रामीण दोनों की हालत जानने के लिए लोगों से संपर्क करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed