{"_id":"c8ed60840f6797610d57360fe7dcc3e6","slug":"crimnal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में धरा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फायरिंग का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में धरा
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 28 Jan 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला चमकनी करबला में मंगलवार की शाम गौरी मेडिकल स्टोर पर फायरिंग करने का आरोपी माजिद को बुधवार की शाम पुलिस मुठभेड़ में एक तमंचा और पांच कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे पहले जिला केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी से मिले थे।
मोहल्ला खलीलगर्वी में रहने वाले सलमान खां के मोहल्ला चमकनी करबला स्थित गौरी मेडिकल स्टोर पर मंगलवार की शाम रंगदारी न देने पर फायरिंग कर दी थी। बुधवार की शाम करीब पांच बजे बहादुगंज चौकी इंचार्ज आशुतोष रघुवंशी पुलिस टीम के साथ मोहल्ला चमकनी में माजिद की तलाश में थे, तभी वहां से गुजर रहे माजिद ने पुलिस टीम को देखकर सीधा फायर कर दिया। जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बच गई। पुलिस टीम ने माजिद की घेरांबदी करके एक तमंचा और पांच कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। आशुतोष रघुवंशी की तरफ से आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले और आर्म्स एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।