{"_id":"61926ccaf169ba6e8192138e33023e81","slug":"crime-in-shahjahanpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" झाड़ियों में क्षत-विक्षत मिली युवक की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झाड़ियों में क्षत-विक्षत मिली युवक की लाश
तिलहर।
Updated Sat, 10 Jan 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे किनारे कस्बे के ही पास शुक्रवार को झाड़ियों में बंधीचक गांव के 28 वर्षीय मानसिंह का क्षत-विक्षत शव काफी जली हुई स्थिति में मिला। माना जा रहा है कि हत्यारों ने पहचान छुपाने के लिए शव जलाने की कोशिश की। हत्यारों का पता नहीं लग पाया है। डॉग स्कवायड को भी कोई सुराग नहीं लगा। मानसिंह की रायफल गायब है, जबकि आठ खोखे उसकी जेब में मिले।
राधा फिलिंग स्टेशन के पीछे रेलवे लाइन से कुछ दूरी पर झाड़ियों में 25 वर्षीय एक अज्ञात युवक की लाश पड़ी होने की सूचना दोपहर करीब एक बजे पुलिस को मिली। इसके बाद सीओ संजय कुमार और इंस्पेक्टर रूम सिंह यादव मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पाया कि युवक की जीभ बाहर निकली हुई थी। इससे साफ लगा कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस ने घटनास्थल की नाकेबंदी कर डाग स्क्वायड को बुला लिया। खोजी कुत्ता कुछ पता नहीं लगा पाया तो पुलिस ने युवक की जेब की तलाशी ली तो जेब से 315 बोर के आठ खोखे मिले। साथ ही जेब में मिले एक कागज पर एक मोबाइल नंबर लिखा पाया गया। यह नंबर डॉयल किया गया तो बंधीचक गांव में किसी से बात हुई। इसी के बाद पता चला कि मानसिंह बृहस्पतिवार सुबह से गायब है। उस व्यक्ति ने मानसिंह के घर बताया तो परिवार वाले देर शाम तिलहर थाने पहुंचे और बताए गए हुलिया के आधार पर शिनाख्त की। तब तक शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका था। परिवार वालों ने गांव में किसी से इतनी बड़ी दुश्मनी होने से इंकार किया कि हत्या कर दी जाए। परिवार वालों के मुताबिक बृहस्पतिवार को सकट की पूजा के लिए सामान खरीदने सुबह करीब नौ बजे घर से निकला था, उसके बाद घर नहीं लौटा। मानसिंह के चार भाई हैं, जिनमें से एक देवेंद्र तिलहर कस्बे में ही रहता है, बाकी तीन गांव।