{"_id":"00028eb7e2055ed2d428381a5e2ff999","slug":"crime-hindi-news-966","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन भाइयों समेत छह के खिलाफ हत्या का मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन भाइयों समेत छह के खिलाफ हत्या का मुकदमा
तिलहर।
Updated Tue, 17 Nov 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
विगत 29 अगस्त को पेड़ पर लटके मिले युवक के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ हत्या और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
गांव मोहनपुर निवासी कृष्णादेवी पत्नी हरद्वारी लाल ने न्यायालय को बताया कि विगत 24 जून को लिंटर डालने को लेकर उसके बेटे व आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। इस पर आरोपियों ने उसके बेटे रामसागर से मारपीट की और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। 29 अगस्त को तड़के रामसागर का शव संदिग्ध अवस्था में पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला था। कृष्णा देवी का आरोप है कि रामसरन, उसके भाई राजेश, हरद्वारी तथा सालिगराम, निर्मला पत्नी रामसरन, सुदामा पत्नी राजेश निवासी मोहनपुर ने उसके बेटे की हत्या कर दी और शव पेड़ पर लटका दिया। कोतवाली पुलिस ने सीजेएम के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन