फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

स्कूटी सवार छात्राओं ने भरे बाजार छात्र को धुना

Tue, 17 Nov 2015 10:52 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 17 Nov 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 थाना सदर बाजार क्षेत्र में पंखी चौराहा के पास मंगलवार की सुबह हार्न बजाने का विरोध करने पर स्कूटी सवार युवतियों ने साइकिल सवार युवक की पिटाई कर दी। दोनों छात्राओं ने छात्र पर छेडख़ानी का आरोप लगाया और उसे पकड़कर थाने ले आईं। बाद में दोनों पक्षों का थाने में समझौता हो गया।


थाना सदर बाजार क्षेत्र में रहने वालीं दो छात्राएं दोपहर करीब साढ़े बारह बजे स्कूटी से बाजार जा रही थीं। पंखी चौराहा के पास जाम लगा हुआ था। छात्राओं की स्कूटी के आगे साइकिल लेकर एक लड़का खड़ा हुआ था। छात्राओं के बार-बार हार्न बजाने का छात्र ने विरोध किया। इस पर दोनों छात्राएं साइकिल सवार छात्र पर हावी हो गईं और छेड़खानी का आरोप लगाते हुए दोनों छात्राओं ने भरे बाजार उसकी पिटाई शुरू कर दी। माजरा देखकर जमा हुई भीड़ ने भी हाथ साफ कर लिए। बाद में दोनों छात्राएं छात्र को पकड़कर थाने ले आईं। पुलिस ने छात्र को हवालात में डाल दिया। बाद में छात्र के गलती मानने पर दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed