फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

प्रधान पद के प्रत्याशी के पति गिरफ्तार

Tue, 17 Nov 2015 10:44 PM IST
रोजा।
रोजा। Updated Tue, 17 Nov 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
crime

रोजा। ग्राम प्रधान के चुनाव में हथौड़ा गांव के प्रधान पद की संभावित प्रत्याशी द्वारा मतदाताओं के रिझाने के लिए साइकिल और चीनी देने के प्रलोभन का होर्डिंग लगाया गया। इसको प्रशासन ने आचार संहिता का उल्लंघन माना। रोजा पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए प्रत्याशी पति को गिरफ्तार कर लिया और महिला प्रत्याशी के खिलाफ  भी 171 भादवि के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कर 110 जी दंप्रस के तहत कार्रवाई की है।

विज्ञापन

बता दें कि इन दिनों गांव-गांव ग्राम प्रधान पद के लिए जोश खरोश से प्रत्याशी जान लगाए हुए हैं। रोजा थाना क्षेत्र के हथौड़ा बुजुर्ग गांव में सरला देवी पत्नी रमाकांत भी इस पद की दावेदार हैं। प्रभारी निरीक्षक आरएन चौधरी ने बताया कि सोमवार की रात ग्रामीणों ने सूचना दी की सरला देवी और उनके पति रमाकांत चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन करते हुए ग्रामीणों को साइकिल और चीनी देने के प्रलोभन का होर्डिंग लगाए हैं।
विज्ञापन

प्रशासन के निर्देश पर रोजा पुलिस ने रात में ही हथौड़ा गांव जाकर लगे हुए होर्डिंगों को जब्त कर लिया तथा प्रत्याशी के पति रमाकांत को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रमाकांत और उनकी पत्नी सरला देवी के विरुद्ध कई धाराओं में मामला दर्ज किया है और रमाकांत को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर एसडीएम सदर के सामने पेश किया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed