फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

लावारिस बाइक में बम की खबर से मची सनसनी

Fri, 16 Oct 2015 11:45 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 16 Oct 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
crime

विज्ञापन

कचहरी ओवरब्रिज के पास शुक्रवार को सड़क किनारे बगैर पहियों की खड़ी बाइक में बम होने की सूचना से सनसनी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के बाद बाइक को कब्जे में लेकर थाना सदर बाजार भेज दिया।


शाम करीब चार बजे किसी राहगीर ने पुलिस कंट्रोल में सूचना दी कि कचहरी ओवरब्रिज के पास सड़क किनारे एक बाइक खड़ी हुई है। जिसके दोनों पहिए गायब हैं। पुलिस के पहुंचने से पहले किसी ने अफवाह फैला दी कि बाइक में बम है। बम की खबर लगते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सावधानी से बम होने की छानबीन करने करने लगी। इस बीच ओवरब्रिज से गुजरने वाले वाहन जहां के तहां रुक गए। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। संभावना जताई जा रही है कि बाइक चोरी है। चोर पहिया खोलकर बाइक लावारिस छोड़कर भाग गया। इंस्पेक्टर जेपी तिवारी ने बताया कि बाइक पर कोई नंबर नहीं है। बाइक चोरी की संभावना है। किसी व्यक्ति ने बाइक गायब होने की शिकायत नहीं की है। बाइक के मालिक को तलाश करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed