फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

नीली बत्ती की कार से प्रतिबंधित पशु बरामद

Sun, 22 Feb 2015 12:32 AM IST
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर) Updated Sun, 22 Feb 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
crime
मीरानपुर कटरा। पुलिस ने नेशनल हाईवे पर नीली बत्ती लगी कार से पांच प्रतिबंधित पशु बरामद किए हैं। इनमें से तीन पशु मृत पाए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह पुलिस नेशनल हाइवे पर गश्त कर रही थी। सूचना दी कि जलालाबाद की ओर से प्रतिबंधित पशुओं से भरी नीली बत्ती लगी टाटा सूमो कार बरेली की ओर जाने वाली है। सूचना पर पुलिस ने चौराहे पर जाल बिछा दिया। पुलिस के अनुसार, जब नीली बत्ती लगी कार चौराहे पर आई तब उसे रोकने का इशारा किया गया, लेकिन कार चालक कार रोकने की बजाय उसकी स्पीड बढ़ाकर बरेली की ओर भगाने लगा। पुलिस भी कार के पीछे लग गई। पुलिस को पीछे आता देख कार में सवार लोग कार को नेशनल हाइवे पर कुसक मोड़ के पास छोड़कर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, कार में पांच प्रतिबंधित पशु बरामद हुए हैं, जिसमें तीन मृत पाए गए हैं। थाने पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।


कार को बनाया गया था वीआईपी
प्रतिबंधित पशुओं के साथ पकड़ी गई नीली बत्ती लगी कार की नेम प्लेट पर पड़ा नंबर लखनऊ का है। एसओ नरेंद्र यादव ने बताया कि कार को प्रोफेशनल तरीके से बनाया गया है। कार की पिछली सीट को हटाकर पशु लादे गए थे, इसीलिए कार के अंदर कीमती कपड़े के पर्दे डाले गए हैं, जिससे कि दूर से देखने में कार किसी वीआईपी की लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed