फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Cricket: Live over the Lucknow and Lakhimpur

क्रिकेट: लखनऊ और लखीमपुर ने जीते मुकाबले

Sat, 22 Oct 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sat, 22 Oct 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
जितेंद्र प्रसाद मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को दो मैच हुए। लखनऊ ने पटना और लखीमपुर खीरी ने छत्तीसगढ़ को हरा दिया। रिलायंस मैदान पर आल इंडिया चैंपियनशिप के अंतर्गत हुए मैच में कुमार क्लब पटना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में सभी विकेट खोकर 123 रन बनाए। अमन ने सर्वाधिक 35 और रोशन ने 27 रनाें का योगदान दिया। यार्कर क्लब लखनऊ की ओर से अभिषेक यादव ने तीन, यश और अभिषेक ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में लखनऊ की टीम ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विजेता टीम की ओर से कमलकांत ने 34, अभिषेक रोशन ने 32 और यशवीर ने 25 रन बनाए। विनीत ने दो विकेट लिए। इससे पूर्व मैच का उद्घाटन रिलायंस परियोजना के निदेशक बीएस प्रसाद ने किया। दूसरा मैच केएसएफएल मैदान पर हुआ, जिसमें डीएसए लखीमपुर ने नायडू क्लब छत्तीसगढ़ को 42 रनाें से पराजित कर दिया। लखीमपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए, सूरज ने 39 और ऋषभ ने 29 रनों का योगदान दिया। छत्तीसगढ़ की टीम 123 रन ही जुटा सकी। विजेता टीम की ओर से विशाल ने चार और हर्षित ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed