{"_id":"96c8f38be43d08facc697ad011a11246","slug":"creating-fictitious-company-citfnt-millions-grab-charges-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी चिटफंट कंपनी बनाकर लाखों हड़पने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी चिटफंट कंपनी बनाकर लाखों हड़पने का आरोप
शाहजहांपुर
Updated Thu, 14 May 2015 08:25 PM IST
विज्ञापन
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला तारीन जलालानगर में रहने वाले एक व्यक्ति ने फर्जी चिटफंड कंपनी बनाकर लोगों के लाखों रुपये हड़प लिए। कंपनी के एक एजेंट की शिकायत पर पुलिस ने कंपनी के डायरेक्टर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
राजीव कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सदर क्षेत्र के एक व्यक्ति ने दिसंबर 2012 में चिटफंट कंपनी शुरू की थी। वह कंपनी में बतौर एजेंट जुड़े थे। उनके साथ कई लोगों ने एजेंट के तौर पर लोगों का लाखों रुपये जमा कराया। कंपनी ने पहली साल लोेगों का रुपया ब्याज के साथ वापस कर दिया। इससे कंपनी पर लोगों का विश्वास बढ़ गया। कंपनी के एजेंटों ने और ज्यादा मेहनत करके लोगों से लाखों रुपये जमा करा लिए। इसके बाद कंपनी के डायरेक्टर ने पेमेंट करने में टालमटोल शुरू कर दी। जिन लोगों ने कंपनी में अपना रुपया लगाया था, वे एजेंटों से तकादा करने लगे। रुपये वापस नहीं करने पर बृहस्पतिवार को राजीव ने थाना सदर बाजार में तहरीर दी। पुलिस कंपनी के एक डायरेक्टर को उसके घर से उठा लाई है। पुलिस मामले को सुलझाने के प्रयास में लगी हुई। कंपनी के डायरेक्टर से रुपये वापस देने को कहा जा रहा है। फिलहाल कंपनी का डायरेक्टर थाने में बैठा है।