फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Court attendants had surrendered, were imprisoned

कोर्ट में सरेंडर हुई सहेलियां, गईं जेल

Sat, 19 Nov 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sat, 19 Nov 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
सदर बाजार थाना क्षेत्र में तीन साल पहले घरेलू नौकर की हुई मौत के बहुचर्चित मामले में कुर्की का आदेश जारी होने पर मुख्य आरोपी सहेलियां 35 वर्षीय शालिनी सहगल और 31 वर्षीय एकता मैसी अपर सत्र न्यायाधीश अष्टम गोपाल उपाध्याय के कोर्ट में अलग - अलग सरेंडर हुई। दोनों ने अपनी जमानत याचिका लगाई थी और एडीजीसी सुनील कुमार सिंह के तर्कपूर्ण विरोध एवं पुलिस द्वारा इस प्रकरण में प्रस्तुत तथ्यों का अवलोकन करते हुए कोर्ट ने दोनों की याचिका निरस्त कर दी। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस मामले में इन सहेलियों के साथ सह आरोपी गोलू पहले से ही जेल में हैं और उसकी जमानत याचिका इसी मामले सत्र न्यायालय और हाईकोर्ट से निरस्त हो चुकी है। इस संबंध में मृतक के भाई चंद्र बहादुर की तहरीर पर सदर बाजार थाना में पहली जनवरी 2013 को आईपीसी की धारा 344, 308, 504 और 506 में एफआईआर दर्ज हुई थी। दोनों मुख्य आरोपी में से एकता मैसी बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गायत्री नगर मोहल्ला की निवासी है जबकि शालिनी सहगल शाहजहांपुर के सदर बाजार थाना क्षेत्र के आवास विकास परिषद के मकान नंबर 43 की निवासी है। कोर्ट में दाखिल पुलिस के चार्जशीट और एफआईआर के अनुसार, पहली जनवरी 2013 से आठ माह पहले बरेली में रहने वाले वादी के भाई मन बहादुर को उसके परिचित गोलू ने शाहजहांपुर के सदर बाजार स्थित सहगल कोठी में नौकरी के बहाने ले गया था। गोलू खुद तो कुछ समय बाद बरेली वापस पहुंच गया लेकिन मन बहादुर को यहीं छोड़ गया। वहां वादी ने उससे कई बार अपने भाई के बारे में जानकारी की तो हर बार एक ही जवाब मिला कि वह ठीक है और नौकरी कर रहा है। एक बार वादी ने गोलू से उसका संपर्क नंबर लिया तो डायल किया तो दूसरी ओर से कॉल रिसीव करने वाली महिला ने काफी गाली गलौज करते हुए वादी को जान से मारने की धमकी दी। फिर 31 दिसंबर 2012 की रात गोलू अपने एक साथी के साथ मन बहादुर को बेहोशी की हालत में लेकर चंद्र बहादुर के पास बरेली पहुंचे। मन के शरीर पर गंभीर चोटें थीं और देखकर लग रहा था कि उसे बुरी तरह डंडों और धारदार हथियार से मारा गया है। होश आने पर उसने भाई से कहा कि सहगल कोठी में उसे रोज मारा जाता था, खाना नहीं दिया जाता था, बिना वेतन के दिन - रात काम कराया जाता था और घर जाने की बात करने पर कमरे में बंद कर दिया जाता था। केस दर्ज होने के बाद मन बहादुर की मौत हो गई और उसका पोस्टमार्टम कराया गया। पीएम रिपोर्ट में 11 चोट का उल्लेख किया गया और मृतक के नाखून तक निकाल लिए गए थे। चोट इतने गंभीर थे कि 16 दिन के उपचार के बाद भी वह चल बसा। सरकारी वकील सुनील कुमार सिंह ने अपनी बहस में कहा कि दोनों मुख्य आरोपी और सह आरोपी ने मन बहादुर को गंभीर यातनाएं दीं और कोर्ट द्वारा आईपीसी की धारा 319 के तहत तलब किए जाने पर लगातार उसका विरोध किया एवं कुर्की का आदेश जारी होने पर कोर्ट में दोनों आरोपी युवतियां सरेंडर हुई हैं, ऐसे में जमानत दिए जाने का कोई आधार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed