फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   correption in students scholership

छात्रवृत्ति घोटाले के शिकायतकर्ता को जान की धमकी

Fri, 16 Jan 2015 12:09 AM IST
जलालाबाद।
जलालाबाद। Updated Fri, 16 Jan 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
 अल्पसंख्यक विभाग तथा जनपद के विभिन्न स्कूलों द्वारा अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति तथा क्षतिपूर्ति की धनराशि वितरण में कथित रूप से दो सौ करोड़ का घोटाला करने की शिकायत करने वाले को राजीनामा न करने पर जान से मारने की धमकी मिली है। पीड़ित ने लोकायुक्त से कार्रवाई करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

बता दें कि मोहल्ला ब्रह्मनान के रहने वाले धर्मेंद्र कुमार कटियार ने गत 15 दिसंबर को लोकायुक्त को शिकायती पत्र भेजकर वर्ष 2012-13 तथा 2013-14 में अल्पसंख्यक बच्चों के लिए शासन द्वारा भेजी गई छात्रवृत्ति एवं क्षतिपूर्ति की धनराशि में करीब दौ सौ करोड़ का घोटाला कर लेने का आरोप लगाया था। पत्र में कहा गया था कि उक्त धनराशि अल्पसंख्यक विभाग तथा स्कूलों के प्रबंधक व प्रधानाचार्य मिलकर हड़प कर गये। लोकायुक्त से की गई उक्त शिकायत के बाद हड़कंप की स्थिति बनी हुई थी और शिकायतकर्ता से इस मामले में शपथपत्र लगाने के लिए दबाब बनाया जा रहा था। शिकायत कर्ता के अनुसार बीते दिवस सत्ता पक्ष से जुड़े कुछ नेताओ ने जांच के घेरे में आने वाले अन्य लोगों के साथ इस मामले में राजीनामा न करने पर जान से मार डालने की धमकी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed