{"_id":"0e18395f16499c87251f27235ba620b7","slug":"convict-surrender-in-court-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर न्यायालय में हाजिर हुआ हत्यारोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोर न्यायालय में हाजिर हुआ हत्यारोपी
देवकली।
Updated Sun, 08 Feb 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव लक्ष्मनपुर गौंटिया की किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने और फिर उसकी लाश नहर में मिलने के मामले में हत्यारोपी किशोर ने शुक्रवार को शाहजहांपुर में किशोर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। उसे बरेली के किशोर सदन भेज दिया गया है।
गौरतलब है कि गांव लक्ष्मनपुर की 16 वर्षीय लड़की शुक्रवार सुबह घर से गायब पाई गई थी। लड़की के पिता की ओर से पड़ोस के ही एक किशोर पर पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मंगलवार दोपहर लड़की का शव नबीनगर पुल के पास शारदा नहर में पड़ा पाया गया था। बुधवार को लड़की के शव का पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत होने की बात सामने आई थी। इसके बाद शव परिवार के लोगों को सौंप दिया गया था।
बृहस्पतिवार को बंडा क्षेत्र का एक फार्मर ने परिवार के लोगों को बरगलाकर कर दोबारा पोस्टमार्टम की मांग करने डीएम के पास भेज दिया था। अधिकारियों के समझाने पर बृहस्पतिवार आधी रात को किशोरी का अंतिम संस्कार किया जा सका था। इसके बाद से किशोर की लगातार तलाश की जा रही थी, मगर उसने इस बीच पुलिस के बढ़ते दबाव के बीच आत्मसमर्पण की कोशिशें शुरू कर दी थीं। कोर्ट में अर्जी लगाए जाने पर पाया गया कि वह तो किशोर है, सो उसका मामला किशोर न्यायालय भेज दिया गया था। वहां शुक्रवार को आरोपी ने आत्मसमर्पण कर दिया। एसओ रजी अहमद ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के लिए कोर्ट से उसे रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि जल्द ही मामले का खुलासा किया जा सके।